Bigg Boss 15, 4 Jan 2022 Written Updates: रश्मि ने जीता टिकट-टू-फिनाले, प्रतीक संग हाथापाई करने पर उमर को मिली सजा

रश्मि और देवोलीना ने कई घंटों तक टास्क में परफॉर्म किया. वहीं, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच जमकर लड़ाई हुई, जिसके बाद तेजस्वी फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं. आइए जानते हैं बीते दिन के एपिसोड में क्या खास हुआ. 

Advertisement
उमर रियाज उमर रियाज

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 9:48 AM IST
  • रश्मि ने जीता टिकट-टू-फिनाले
  • उमर ने प्रतीक संग की हाथापाई
  • बिग बॉस ने प्रतीक को सुनाई सजा

बिग बॉस 15 में एक बार फिर से एंटरटेनमेंट का डोज डबल होता हुआ नजर आ रहा है. टिकट-टू-फिनाले टास्क जीतने के लिए घरवालों ने अपनी जान लगा दी. रश्मि और देवोलीना ने कई घंटों तक टास्क में परफॉर्म किया. वहीं, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच जमकर लड़ाई हुई, जिसके बाद तेजस्वी फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं. आइए जानते हैं बीते दिन के एपिसोड में क्या खास हुआ. 

Advertisement

- रश्मि-देवोलीना के बीच हुआ टिकट-टू-फिनाले टास्क
बीते दिन के एपिसोड में रश्मि देसाई और देवोलीना के बीच में टिकट-टू-फिनाले टास्क हुआ. दोनों को एक पोल पर ज्यादा से ज्यादा समय तक खड़े रहना था. इस टास्क में घऱवालों ने देवोलीना और रश्मि को काफी ज्यादा टॉर्चर भी किया, लेकिन दोनों कई घंटों तक टास्क में डटी रहीं. 

- रश्मि ने जीता टिकट-टू-फिनाले टास्क
टिकट-टू-फिनाले टास्क की विनर रश्मि देसाई रहीं. कई घंटों तक टक्कर देने के बाद देवोलीना का पैर पोल से स्लिप हो गया और वो नीचे गिर गईं. ऐसे में रश्मि ने टास्क जीतकर टिकट-टू-फिनाले अपने नाम कर लिया. 

Corona in Bollywood: Sonu Nigam को हुआ कोरोना, पत्नी और बेटा भी पॉजिटिव, दुबई में हैं सिंगर 

हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेज में शुमार Pushpa स्टार Rashmika Mandanna, आलीशान बंगले-महंगी गाड़ियों की हैं मालकिन 

Advertisement

- शमिता ने तेजस्वी को लताड़ा
शमिता के टास्क के दौरान तेजस्वी बार-बार कहती नजर आई थीं कि सभी लोग शमिता को जीताने के लिए उन्हें फेवर कर रहे हैं. इस बात को लेकर शमिता तेजस्वी पर भड़कती हुई नजर आईं. शमिता ने तेजस्वी से कहा कि उन्होंने बहुत मेहनत की है और वो ये सब बोलकर उनकी मेहनत खराब ना करें. 

- करण-तेजस्वी के बीच हुई लड़ाई
इसके बाद तेजस्वी और करण के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली. तेजस्वी ने कहा कि वो प्रतीक को सपोर्ट कर रही थीं, इसलिए ऐसा बोल रही थीं. लेकिन करण ने तेजस्वी को खूब खरी खोटी सुनाई, जिसके बाद तेजस्वी फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं. 

- उमर प्रतीक के बीच हुई हाथापाई
टास्क के दौरान उमर ने जब रश्मि पर पानी फेंका तो प्रतीक के ऊपर भी पानी आ गया. इसके बाद प्रतीक ने गुस्से में उमर पर पानी डाल दिया. लेकिन उमर ने गुस्से में प्रतीक संग हाथापाई करनी शुरू कर दी. उमर की इस हरकत के बाद बिग बॉस ने उन्हें खूब लताड़ा. उमर को शो में रहना चाहिए या नहीं बिग बॉस ने यह फैसला ऑडियंस पर छोड़ दिया है. अब देखना होगा कि वीकेंड का वार में उमर को गेम में बने रहने का चांस मिलता है या फिर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाता है.
 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement