दिव्यांका त्रिपाठी को हराकर अर्जुन बिजलानी बने Khatron Ke Khiladi 11 के विनर!

सोशल मीडिया पर अर्जुन बिजलानी को फैंस खतरों के खिलाड़ी 11 जीतने पर बधाई देते नहीं थक रहे हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अर्जुन बिजलानी की जीत पर सवाल उठा रहे हैं. यूजर्स ने अर्जुन बिलानी की जीत को फिक्स्ड बताते हुए कहा कि वे कलर्स चैनल का चेहरा हैं इसलिए मेकर्स ने उन्हें विनर बनाया है.

Advertisement
अर्जुन बिजलानी अर्जुन बिजलानी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:25 AM IST
  • अर्जुन बिजलानी के KKK11 जीतने की चर्चा
  • फर्स्ट रनरअप बनीं दिव्यांका त्रिपाठी
  • अर्जुन को बधाई दे रहे फैंस

स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का फिनाले इस हफ्ते 25-26 सितंबर को होगा. टॉप-5 फाइनलिस्ट के साथ ग्रैंड फिनाले एपिसोड मंगलवार (21 सितंबर) को शूट किया गया था. ऐसे में टीवी पर फिनाले एपिसोड टेलीकास्ट होने से पहले विनर के नाम का सोशल मीडिया पर ऐलान हो गया है. 

अर्जुन बिजलानी बने खतरों के खिलाड़ी 11 के विनर!
सोशल मीडिया पर चर्चा है कि अर्जुन बिजलानी खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के विनर बने हैं. वहीं धाकड़ गर्ल दिव्यांका त्रिपाठी फर्स्ट रनर अप बनी हैं. टॉप 2 में दिव्यांका त्रिपाठी और अर्जुन बिजलानी थे. दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ. फिर अंत में जीत अर्जुन बिजलानी की हुई. इस खबर की आधिकारिक पुष्टि तो तभी होगी जब वीकेंड में फिनाले एपिसोड टेलीकास्ट होगा. इस बीच फैंस ने अर्जुन बिजलानी को उनकी जीत के लिए बधाई देना भी शुरू कर दिया है.

Advertisement

खास बात ये है कि अर्जुन बिजलानी की पत्नी ने इंस्टा स्टोरी पर ट्रॉफी की फोटो शेयर कर साफ कर दिया है कि एक्टर ने ही शो जीता है.

खतरों के खिलाड़ी 11 की ट्रॉफी


 

सोशल मीडिया पर अर्जुन बिजलानी को फैंस खतरों के खिलाड़ी 11 जीतने पर बधाई देते नहीं थक रहे हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अर्जुन बिजलानी की जीत पर सवाल उठा रहे हैं. यूजर्स ने अर्जुन बिजलानी की जीत को फिक्स्ड बताते हुए कहा कि वे कलर्स चैनल का चेहरा हैं इसलिए मेकर्स ने उन्हें विनर बनाया है. दिव्यांका त्रिपाठी और राहुल वैद्य के फैंस काफी निराश हैं. यूजर्स ने अर्जुन के मुकाबले दिव्यांका को ज्यादा डिजर्विंग बताया है.


 

दिव्यांका त्रिपाठी ने खतरों के खिलाड़ी में पहले दिन से अपने फीयरलेस अंदाज से जीत का डंका बजाया है. वे शो की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट रही हैं. सभी को उम्मीद थी कि दिव्यांका ही शो जीतेंगी. लेकिन आ रही खबरों के मुताबिक तो ऐसा होता नहीं दिख रहा है. फैंस का कहना है कि दिव्यांका त्रिपाठी ने चाहे खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी ना जीती हो, मगर वो फैंस का बेशुमार प्यार और दिल जीती हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »