अली ने दिखाया गर्लफ्रेंड जैस्मिन का खजाना, लाखों का है बैग का कलेक्शन

अली गोनी और जैस्मिन भसीन टीवी के चहेते कपल में से एक हैं. दोनों की जोड़ी को बिग बॉस में दर्शकों का खूब प्यार मिला. दर्शकों का यही प्यार देख कर दोनों ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है. इन्हें फैंस का प्यार भी मिल रहा है. इसलिये अली ने अब जैस्मिन का खजाना दिखाने का फैसला किया है. 

Advertisement
जैस्मिन भसीन, अली गोनी जैस्मिन भसीन, अली गोनी

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 01 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 6:58 PM IST

आप सबके चहेते अली गोनी सबसे हसीन जैस्मिन भसीन के साथ नया व्लॉग लेकर हाजिर हो चुके हैं. अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर नया वीडियो शेयर किया है. वीडियो में अली, जैस्मिन के महंगे बैग्स का कलेक्शन दिखाते नजर आ रहे हैं. सच बताएं जैस्मिन के बैग्स देखने के बाद आपके मन में उन्हें लेकर लालच आने वाला है. 

जैस्मिन ने दिखाया बैग का खजाना
अली गोनी और जैस्मिन भसीन टीवी के चहेते कपल में से एक हैं. दोनों की जोड़ी को बिग बॉस में दर्शकों का खूब प्यार मिला. दर्शकों का यही प्यार देख कर दोनों ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है. फैंस को इनके वीडियोज काफी पसंद आ रहे हैं. इसलिये अली गोनी ने अब जैस्मिन का खजाना दिखाने का फैसला किया है. 

Advertisement

वीडियो की शुरूआत अली गोनी करते हैं. इसके बाद वो फैंस को जैस्मिन के बैग कलेक्शन की झलक दिखाते हैं. यकीन मानिये कि एक्ट्रेस को अपने बैग्स से इतना प्यार है कि उन्होंने इसके लिये खास अलमारी बनवाई है. वीडियो में जैस्मिन बताती हैं कि 2015-2016 तक उन्हें लगता था कि महंगे हैंडबैग खरीदना पैसा बर्बाद करने के बराबर है. इसलिये वो एक्सपेंसिव बैग्स नहीं खरीदती थीं. 

हर बैग की है स्टोरी?
अमूनन होता है कि हम शॉपिंग पर जाते हैं और जो बैग पसंद आता है, उसे खरीद लेते हैं. पर जैस्मिन भसीन के साथ ऐसा नहीं है. उनके पास जितने भी बैग है, उसकी एक अलग कहानी है. जैस्मिन ने कोई बैग लंदन से लिया है, तो कोई पेरिस से. वहीं कोई बैग उन्होंने सिंगापुर से लिया है. अली गोनी ने भी बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद उन्हें कस्टमाइजड बैग दिया था. 

Advertisement
अली गोनी-जैस्मिन भसीन

अली कहते हैं कि ये हमेशा महंगे-महंगे बैग लेती है, लेकिन यूज कम करती हैं. जैस्मिन के पास 2-3 लाख से लेकर 5 लाख तक के बैग हैं. जैस्मिन के हिसाब से उनके पास कुल 70-80 लाख रुपए के बैग हैं. वहीं अली का कहना है कि जैस्मिन के पास जितने महंगे बैग हैं, उतने में एक 2BHK फ्लैट आ जाएगा. अब जैस्मिन 25 लाख रुपये का बैग खरीदने का मन बना चुकी हैं. देखते हैं कि उनका ये ड्रीम कब पूरा होता है. 

सच बताना जैस्मिन के बैग देख कर मन में लालच आया या नहीं?

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement