डेलनाज ईरानी बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में कोई नया नाम नहीं हैं. वे कई सारी फिल्मों और टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं. एक्ट्रेस ने सलमान खान के शो बिग बॉस के 6th सीजन में पार्टिसिपेट किया था. एक्ट्रेस अब अपने नए सीरियल 'कभी कभी इत्तेफाक से' को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में 3 दशक का समय हो चुका है. अब जाकर एक्ट्रेस के जीवन में वो पल आए हैं जब उन्हें स्क्रीन पर रोमांटिक सीन्स करने को मिल रहे हैं. डेलनाज ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
अधिकतर किए हैं कॉमिक रोल्स
डेलनाज ने इसपर कहा- गोली बुआ की लाइफ में बहुत कुछ होने वाला है. मैं ऑडियंस संग इसे शेयर करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. इसमें सबसे ज्यादा ताज्जुब की बात जो है वो ये है कि मेरे 29 साल के एक्टिंग करियर में ऐसा पहला मौका है जब मैं किसी शख्स के साथ स्क्रीन पर रोमांस कर रही हूं. मैंने अधिकतर अपने करियर में कॉमेडी रोल्स किए हैं. इसमें मैं आसिफ शेख और कीकू शारदा जैसे एक्टर्स संग काम कर चुकी हूं. यहां तक कि कल हो ना हो मूवी में भी मेरा जो किरदार था वो कॉमिक था. इसमें कोई ड्रामा और रोमांस नहीं था.
ड्रेस के मैचिंग हेयरबैंड में दिखा Monalisa का क्यूट अंदाज, फैन्स हुए फिदा
लेकिन अब जब मैं छोटे पर्दे पर गोली बुआ का किरदार प्ले कर रही हूं तो मैं रोमांटिक एंगल से अपने रोल को देखकर बहुत एक्साइटेड फील कर रही हूं. बैकड्रॉप में वीर-जारा के रोमांटिक सॉन्ग पर मेरा इमोशनल रोमांटिक सीन है. मैं हर एक फ्रेम को खूब एंजॉय कर रही हूं. जिस तरह से एक स्टोरी को महत्ता मिल रही है उसे देखते हुए मुझे खुशी हो रही है. मैं खुद को खुशनसीब समझ रही हूं कि मुझे ऐसा किरदार करने को मिला. किसी ने मुझे कॉमिक रोल्स देने से आगे का नहीं सोचा. लेकिन डायरेक्टर्स ने मुझपर भरोसा जताया और मुझे मेरे कन्फर्ट जोन से बाहर का रोल दिया.
'आने वाले बेबी की मम्मी', Bharti Singh ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, कराया जबरदस्त फोटोशूट
इमरान खान संग कर रहीं रोमांस
डेलनाज इसमें पॉपुलर एक्टर इमरान खान संग रोमांस करती नजर आएंगी. उन्होंने कहा- इमरान संग मैंने साल 1994 में एक टीवी सीरियल किया था. हमारी इक्वेशन करीब 25 साल पुरानी है. हम दोनों के बीच म्युचुअल रिस्पेक्ट और फ्रेंडशिप है. हमने पास्ट में कॉमेडी की थी और अब हम साथ में रोमांस करते नजर आएंगे. मैं हर एक दिन की शूटिंग को एंजॉय कर रही हूं. बता दें कि डेलनाज कल हो ना हो के अलावा, भूतनाथ, हमको दीवाना कर गए, पेइंग गेस्ट, रॉ-वन, आई एम 24, क्या सुपरकूल हैं हम और वर्जिन भानुप्रिया में नजर आ चुकी हैं.
aajtak.in