TV शो में 16 साल की लड़की का हीरो संग दिखाया रोमांस, भड़के यूजर्स, बोले- बंद करो

कलर्स टीवी के शो 'सहर होने को है' में 16 साल की लड़की सहर की उम्रदराज आदमी से शादी की कहानी दिखाई गई है, जिसे लेकर दर्शकों में विवाद और ट्रोलिंग हो रही है.

Advertisement
शो में नाबालिग का रोमांस (PHOTO: Social Media) शो में नाबालिग का रोमांस (PHOTO: Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

टेलीविजन पर आए दिन नए शो आते रहते हैं. कुछ की कहानी दर्शकों का दिल छू जाती है. कुछ शोज दर्शकों का भेजा फ्राई कर देते हैं. आज कल 'सहर होने को है' शो को लेकर काफी चर्चा हो रही है. इसमें पार्थ समथान (माहिद) और ऋषिता कोठारी (सहर) के किरदार में हैं. सीरियरल में एक्टर्स की एक्टिंग की तो तारीफ हो रही है. पर इसे स्टोरीलाइन की वजह से भारी ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है. 

Advertisement

नाबालिग लड़की की शादी
कलर्स टीवी का शो 'सहर होने को है' 16 साल की सहर की कहानी दिखाता है, जो एक काफी उम्रदराज आदमी से शादीशुदा है. व्यूअर्स प्लॉट पर सवाल उठा रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि जिस लड़की ने 10वीं की परीक्षा भी नहीं दी है. वो उम्रदराज आदमी से रोमांस कैसे कर सकती है. 

शो में रोमांस

एक यूजर ने रेडिट थ्रेड टाइटल "सोशल मैसेज ग्रूमिंग/पेडोफाइल के फॉर्म में" पर शो के कुछ सीन अपलोड किए, जहां लीड एक्टर्स रोमांस करते दिख रहे हैं. एक शॉक्ड व्यूअर ने रिएक्ट किया, भाई, शो में तो 10वीं की परीक्षा भी नहीं दी अभी और रोमांस दिखा रहे हैं. किसी ने कहा कि भगवान जाने राइटर्स के दिमाग में क्या चलता है ऐसे सीन लिखते वक्त. एक ने सजेस्ट किया, अगर 18+ की होती तो स्टोरी इतनी बेहतर होती. शो में एडल्ट को लो, माइनर पर स्टोरी दिखाकर क्या मैसेज दे रहे हैं. शो तो वैसे भी मेस है और इस्लाम को रिप्रेजेंट भी नहीं करता. एक ने कहा कि शो बंद होना चाहिए. 

Advertisement

क्या बोलीं प्रोड्यूसर 
शो की प्रोड्यूसर रिचा यामिनी ने पार्थ समथान की काफी तारीफ की है. उन्होंने कहा कि पार्थ ने इस किरदार के लिए बहुत मेहनत की है. वो माहिद के रोल में पूरी तरह फिट बैठते हैं. उम्मीद है कि दर्शकों को वो माहिद को किरदार में काफी पसंद आएंगे. टीम का कहना है कि वो इस शो में मुस्लिम कल्चर और भाषा का खास ख्याल रख रहे हैं. 

रिचा ने पार्थ की डेडिकेशन की तारीफ करते हुए कहा कि वो रोल में इतना घुस गया है कि स्क्रीन पर सिर्फ माहिद दिखेगा. पर शो की प्रोड्यूसर का ट्रोलिंग पर कोई ठोस जवाब नहीं आया. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement