The Hater: फेक न्यूज के जंजाल की हकीकत बयां करती नेटफ्लिक्स की ये फिल्म!

पोलैंड के एक शहर में युवा लड़का है, जो लॉ की पढ़ाई कर रहा है. प्लेजरिज्म यानी कंटेंट चोरी करने के जुर्म में उसे कॉलेज से निकाल दिया जाता है. जिसके बाद वो घर पर बैठकर डिजिटल एक्टिविटी शुरू करता है, सोशल मीडिया पर कुछ कमाल करते हुए उसे कंटेंट से खेलना आ जाता है.

Advertisement
The Hater The Hater

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

कुछ वक्त पहले दुनिया को एक घोटाले या यूं कहे खुलासे ने हैरान कर दिया था. कैम्ब्रिज एनालिटिका का खुलासा, तब दुनिया को मालूम हुआ था कि किस तरह सोशल मीडिया या डिजिटल प्लेटफॉर्म उनकी जिंदगी में घुस चुके हैं और बिना कुछ जाने ही सत्ता को मदद कर रहे हैं. राजनीतिक पार्टियां इनके दम पर फर्जी बातें फैला रही हैं और सरकार में आ रही हैं. नेटफ्लिक्स पर पोलिश भाषा में नई फिल्म आई है, जिसका नाम द हेटर है. ये फिल्म इसी काली सच्चाई को बयां करती है जो आज हर किसी के जीवन में उतर चुकी है.

Advertisement

क्या है फिल्म का प्लॉट?

पोलैंड के एक शहर में युवा लड़का है, जो लॉ की पढ़ाई कर रहा है. प्लेजरिज्म यानी कंटेंट चोरी करने के जुर्म में उसे कॉलेज से निकाल दिया जाता है. जिसके बाद वो घर पर बैठकर डिजिटल एक्टिविटी शुरू करता है, सोशल मीडिया पर कुछ कमाल करते हुए उसे कंटेंट से खेलना आ जाता है. इसी बीच वो एक राजनीतिक पार्टी के संपर्क में आता है और फर्जी अकाउंट बनाकर सोशल मीडिया की दुनिया में ओपिनियन क्रिएट करता है.

इन्हीं के दम पर वो फर्जी लोगों को खड़ा करता है, उनसे अपना काम निकलवाता है. अंत में यही सब हिंसा को भड़का देता है, जिसे वो अपने राजनीतिक दल के लिए आर्मी बना रहा है वही एक दिन हथियार उठाकर उस पार्टी को खत्म कर देता है. इस सब ड्रामे के बीच लड़के और लड़की के प्यार का भी चक्कर बीच में दिखता है और वही हिन्दी फिल्मों की तरह धोखा और बदले की बातें.

Advertisement

कहां फिल्म खुद को अलग करती है?

इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले Jan Komasa इससे पहले इस तरह की एक और फिल्म बना चुके हैं, द सुसाइड रूम. जहां पर फेकिंग न्यूज और डिजिटल दुनिया का एहसास कराया गया है. लेकिन इस बार इसमें राजनीतिक तड़का लगाया गया है, साथ ही दुनिया में जिस तरह का माहौल है चाहे वो अमेरिका हो यूरोप, चीन-रूस या फिर एशिया, हर उस जगह पर निशाना साधती है जहां राजनीतिक शक्तियां हावी हो रही हैं.

फकीर से मिली थी मोहम्मद रफी को गाने की प्रेरणा, नाई की दुकान चलाते थे पिता

सोनू सूद ने बर्थडे पर शेयर की 23 साल पुरानी तस्वीर, कहा- तब दिखाई थी...

कई दफा राजनीतिक पहलू और सोशल मीडिया के जाल को इतना बेहतरीन तरीके से पिरो दिया गया है, जहां आपको अपने आसपास की चीज़ें दिखाई देने लगती हैं. हालांकि, फिल्म में बीच में प्यार का एंगल दिया गया है, ऐसे में इसकी बैकग्राउंड कहानी को सही तरीके से समझाने में डायरेक्टर की पकड़ थोड़ी ढीली भी हुई है. ऐसे में अगर कोई पोलिश भाषा में ही इसे देखे (जैसे मैंने देखी है) तो कुछ हद तक कन्फ्यूज़ हो सकता है.

Maciej Musialowski ने फिल्म में मुख्य किरदार निभाया है, जो एक किशोर अवस्था से आगे बढ़ते हुए युवा की कहानी है और वो किस तरह मुद्दों से भटक कर गलत रास्ते पर निकलता है और एक ट्रोल आर्मी क्रिएट कर देता है. एक युवा में जिस तरह की खुंदस, सेक्स की भूख, कुछ करना और समाज को चौंकाने वाली बातें डायरेक्टर दिखाना चाहता था वो सब बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उतार दी गई हैं.

Advertisement

अंत में एक खास बात ये भी है कि इस कहानी में चीन के सबसे बड़े रणनीतिकार माने जाने वाले सुन जू के किस्से और उसके कथन भी बार-बार सुनाई देंगे. तो ध्यान से देखना...

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement