बिग बॉस 12 का मुकाबला समाप्त हो चुका है. लेकिन श्रीसंत और सुरभि राणा की जुबानी जंग घर के बाहर भी जारी है. दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. श्रीसंत ने एक इंटरव्यू में कहा कि सुरभि राणा ने दीपिका कक्कड़ का गला और सृष्टि रोड के बाल पकड़े थे, लेकिन निर्माताओं ने इसे नहीं दिखाया. उन्होंने वही दिखाया जो वह दिखाना चाहते थे. सुरभि ने श्रीसंत को इसका जवाब देने में देरी नहीं की.
सुरभि ने पलटवार करते हुए कहा- "श्रीसंत अभी भी बिग बॉस में ही हैं, मैं इससे बाहर निकल चुकी हूं. मैं उनका सम्मान करती हूं. बिग बॉस में सभी कंटेस्टेंट के साथ कुछ न कुछ ऐसा हुआ, जिसे नहीं दिखाया गया. श्रीसंत ने भी कुछ चीजें ऐसी कीं, जिन पर बात होना चाहिए. उन्होंने मुझे काफी दुख दिया, मेरी भी फैमिली है. कोई आपके कैरेक्टर पर सवाल उठाएगा तो मैं बोलूंगी."
सुरभि ने कहा- "मैं ये नहीं कह रही कि मैं हर जगह सही हूं, मैंने कई ऐसी चीजें की, जो गलत थीं. लेकिन मैंने उन्हें सुधारा. किसी को भी ये बताने की जरूरत नहीं है कि एक औरत को कैसे बिहेव करना चाहिए. ये मुझे आता है. मैं श्रीसंत से कहना चाहती हूं कि वे अपनी जिंदगी देखें और आगे बढ़ें."
बता दें कि श्रीसंत ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है- ''कुछ नियम घर में कंटेस्टेंट के लिए तय थे. उनका उल्लंघन नहीं होना चाहिए था, लेकिन कुछ कंटेस्टेंट ने ऐसा किया और उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया. सुरभि ने दीपिका कक्कड़ का गला इतनी जोर से पकड़ा कि वह गिर गईं. ये वूट पर नहीं दिखाया गया. इसके बाद सुरभि ने सृष्टि रोडे के बाल भी इतनी जोड़ से खींचे कि वे गिर गईं.
BB12 ट्रॉफी हारने से निराश थे श्रीसंत, दीपिका कक्कड़ इब्राहिम के लिए कही ये बात
श्रीसंत ने कहा- जब जसलीन और सृष्टि दौड़ रही थीं, तब सृष्टि ने इस तरह रोका कि जसलीन स्लैब से जाकर टकरा गईं. ये नहीं दिखाया गया. वही दिखाया गया जो निर्माता दिखाना चाहते थे. मुझे विलेन के तौर पर दिखाया गया. मैं करणवीर के पास नौवें हफ्ते में गया था और उनसे कहा था कि मेरे कहने का वह मतलब नहीं था, लेकिन ये सब नहीं दिखाया गया.
aajtak.in