क्या बच्चे भी करेंगे सनी लियोनी का बिजनेस? ट्रोल को सवाल पर मिला ये जवाब

क्या सनी लियोनी नहीं चाहेंगी कि उनके बच्चे भी उनका फैमिली बिजनेस जॉइन करें? सनी लियोनी से पूछे गए ट्रोल के इस सवाल पर एक्ट्रेस ने काफी शालीनता से मुंह बंद कर देने वाला जवाब दिया.

Advertisement
सनी लियोनी और उनका परिवार सनी लियोनी और उनका परिवार

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 7:44 PM IST

"क्या सनी लियोनी नहीं चाहेंगी कि उनके बच्चे भी उनका फैमिली बिजनेस जॉइन करें?" एक ट्रोल ने जब सनी लियोनी से सोशल मीडिया पर ये सवाल पूछा तो एक्ट्रेस ने काफी शालीनता से उसका मुंह बंद कर देने वाला जवाब दिया. सनी लियोनी ने कहा, "मुझे लगता है जिंदगी में हर इंसान वो फैसले लेता है जो उस विशिष्ट पल के हिसाब से उसके लिए सबसे सटीक होता है. मैंने भी वो फैसले लिए हैं जो उस वक्त के लिहाज से मेरे लिए ठीक थे."

Advertisement

सनी लियोनी अरबाज खान के शो पिंच में पहुंची थीं. यहां अरबाज ने सनी लियोनी के लिए सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा कही गई कुछ सबसे कड़वी बातें उन्हें बताईं. इनमें से एक सवाल यह भी था कि क्या सनी अपने बच्चों के लिए नहीं चाहेंगी कि वे उनका फैमिली बिजनेस जॉइन करें? इसके जवाब में सनी लियोनी ने कहा, "मैं ऐसा क्यों करूंगी? यदि वे फिल्म भारतीय इंडस्ट्री जॉइन करना चाहेंगे तो ये ज्यादा बेहतर होगा."

एक्ट्रेस ने कहा, "यदि मेरी बेटी चाहेगी कि वह मेरे कॉस्मेटिक बिजनेस को आगे बढ़ाए जिसे मैंने अभी-अभी लॉन्च किया है तो यह भी एक शानदार फैमिली बिजनेस होगा. या वो मेरे परफ्यूम वाले काम को आगे बढ़ा सकती है जिसे मैंने 2 साल पहले लॉन्च किया था. यदि फैमिली बिजनेस टेकओवर करना है तो इस लिहाज से यह भी एक अच्छा काम हो सकता है."

Advertisement

सनी ने खुद से जुड़ी वो सभी सकारात्क चीजें बताईं जिन्हें छोड़कर ट्रोल सिर्फ उनके पोर्न इंडस्ट्री में किए गए काम के बारे में बात करते हैं. सनी लियोनी ने कहा, "मुझे लगता है कि मेरे जीवन का उद्देश्य है कि मैं अपने बच्चों को एक अच्छा इंसान बनाऊं. कोई ऐसा जो बहुत दयालू और नेकदिल हो. मुझे नहीं लगता है कि वो एडल्ट.... मुझे लगता है कि वो वकील बनना चाहेंगे, सांसद बनना चाहेंगे, डॉक्टर, एस्ट्रोनॉट या क्या पता वे अमेरिका के राष्ट्रपति बनना चाहें. ये पूरी तरह से उनका फैसला होगा और इसमें मैं किसी तरह का दखल नहीं दूंगी."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement