मीरा राजपूत ने शेयर की जैन की तस्वीर, कहा- लिमिटेड एडिशन बेबी

मीरा कपूर ने छोटे बेटे जैन कपूर संग इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है. फोटो पर नेहा धूपिया ने कमेंट भी किया है.

Advertisement
मीरा कपूर संग जैन कपूर मीरा कपूर संग जैन कपूर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 8:12 PM IST

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं. हाल ही में शाहिद के जन्मदिन पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो डाली थी और इमोशनल पोस्ट भी लिखा था. अब उन्होंने बेटे जैन संग एक क्यूट फोटो शेयर की है. फोटो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जा रहा है. कई सेलिब्रिटीज ने भी इस खूबसूरत तस्वीर पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं.

Advertisement

मीरा ने बेटे संग क्यूट फोटो शेयर करते हुए लिखा- ''लिमिटेड एडिशन बेबी.'' फोटो डालते ही यूजर्स के कमेंट आने शुरू हो गए. पिछले साल ही मां बनीं एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने फोटो पर कमेंट किया है. इसके अलावा सिंगर कनिका कपूर ने भी फोटो पर कमेंट किया है. घर में नन्हें जैन के आगमन से शाहिद और मीरा काफी खुश हैं. शाहिद ने जैन के बारे में बात करते हुए कहा था कि ''जैन के आने के बाद मैं और मीरा संपूर्ण महसूस कर रहे हैं. आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया. आप सभी को ढेर सारा प्यार. बता दें कि दोनों की शादी साल 2015 में हुई थी. दोनों की एक बड़ी बेटी भी है. बेटी का नाम मीशा कपूर है.

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर फिल्म कबीर खान की शूटिंग में व्यस्त हैं. ये मूवी तेलुगू की बेहतरीन फिल्म अर्जुन रेड्डी पर आधारित है. फिल्म का निर्देशन ऑरिजनल फिल्म के निर्देशक संदीप वांगा कर रहे हैं. फिल्म में शाहिद के अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आएंगी. फिल्म जून 2019 में रिलीज की जाएगी. पहले फिल्म पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी रिलीज होने वाली थी मगर हाल ही में पुलवामा हमले के बाद बढ़ते तवान के बाद फिल्म को पाकिस्तान में ना रिलीज करने का फैसला लिया गया.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement