सावन के तीसरे सोमवार पर अक्षरा का गाना ‘गंउवे के शिवाला’, हुआ वायरल

यह गाना खुद अक्षरा सिंह ने गाया है और इसके म्‍यूजिक वीडियो में झूम झूम कर नाची भी हैं. गाना गंउवे के शिवाला के गीतकार मनोज मतलबी और संगीतकार अविनाश झा घुंघरू हैं.

Advertisement
अक्षरा सिंह अक्षरा सिंह

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST

सावन की तीसरेे सोमवार को भी भोजपुरी अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह का जलवा म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री में खूब देखने को मिल रहा है. इस सोमवारी अक्षरा ने बाबा भोले नाथ के लिए एक और खूबसूरत गाना 'गंउवे के शिवाला' रिलीज किया है, जो अब वायरल हो रहा है.

अक्षरा सिंह का नया गाना रिलीज

यह गाना आरवीएफ एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. यह गाना खुद अक्षरा सिंह ने गाया है और इसके म्‍यूजिक वीडियो में झूम झूम कर नाची भी हैं. गाना 'गंउवे के शिवाला' के गीतकार मनोज मतलबी और संगीतकार अविनाश झा घुंघरू हैं. देखें गाना...

Advertisement

गाने को मिल रहे रिस्पॉन्स पर अक्षरा सिंह ने कहा कि सबसे पहले तो पवित्र सावन मास के तृतीय सोमवार और सोमवती अमावस्या पर समस्त सबों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. इस कोरोना महामारी के संकटकाल में बाबा भोलेनाथ जी सभी देशवासियों को स्वस्थ, सफल, सुखी और संपन्न रखें. उन्‍होंने कहा कि हम शिवभक्‍त हैं और उनकी महिमा अपरंपार है. इसलिए मुझे विश्‍वास है कि बाबा भोलेनाथ सबकी पीड़ा हर लेंगे.

प्रियंका-निक की प्रपोजल एनिवर्सरी, एक्ट्रेस ने पति संग शेयर की रोमांटिक फोटो

खतरों के खिलाड़ी: इन 2 कंटेस्टेंट्स ने कहा अलविदा, सेमी फिनाले से बाहर

आपको बता दें कि अक्षरा ने बीते सोमवार को भी शिव भक्तों को एक विशेष तोहफा दिया था और अपने यूट्यूब चैनल से गाना कैलाशी रिलीज किया था, जिसे लाखों व्‍यूज मिले हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement