सलमान ने शेयर किया 'रेस 3' के सेट का वीडियो, फैंस ने किया VIRAL

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म रेस 3 की शूटिंग में बिजी हैं. सलमान ने अपने इंस्टा अकाउंट पर रेस 3 के लोकेशन की वीडियो शेयर की है...

Advertisement
सलमान खान सलमान खान

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 3:26 PM IST

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म रेस 3 की शूटिंग में बिजी हैं. सलमान ने अपने इंस्टा अकाउंट पर रेस 3 के लोकेशन की वीडियो शेयर की है. रेस 3 की टीम इन दिनों बैंकॉक में शूट कर रही है.

सलमान खान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि रेस 3 के लोकेशन से. सलमान का ये वीडियो 1 लाख 80 हजार बार से भी ज्यादा देखा जा चुका है.

Advertisement

फिल्म के बैंकॉक के 20 दिन शेड्यूल के दौरान गाने को कोरियोग्राफ किए जाएंगे और कुछ एक्शन सीन्स को शूट किया जाएगा. फिल्म रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं.

बता दें कि फिल्म 'रेस 3' में सलमान खान के अलावा जैकलीन फर्नांडिस, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे. फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement