भाई पर उमड़ा प्यार, दो साल चैन से नहीं बैठ पाएंगे सलमान

सोहेल खान एक म्यूजिकल टूर ऑर्गनाइज करने वाले हैं, जिसका नाम 'दबंग' होगा. सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, एली अवराम जैसे कई सितारे इस टूर का हिस्सा होंगे.

Advertisement
सलमान खान और सोहेल खान सलमान खान और सोहेल खान

सिद्धार्थ हुसैन

  • मुंबई,
  • 10 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 11:25 AM IST

सलमान खान की पॉपुलैरिटी को देखते हुए सलमान के छोटे भाई सोहेल खान एक शानदार म्यूजिकल टूर ऑर्गनाइज कर रहे हैं. इस कॉन्सर्ट का नाम 'दबंग' होगा और ये कॉन्सर्ट मलेशिया, हॉग-कॉग, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होगा.


सोहेल खुद इस कॉन्सर्ट की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं. सोहेल का कहना है कि लोग सलमान से बहुत प्यार करते हैं, इसलिए शो के दौरान फैंस को सलमान से मिलने का मौका भी दिया जाएगा.

Advertisement


साल के अंत में यूके, यूएसए और कनाडा में और 2018 में साउथ अफ्रीका और मीडिल ईस्ट में जबरदस्त शोज होंगे. भारत के पुणे और कोलकाता में भी यह शो होने की बात चल रही है.

 

इस टूर के दौरान सलमान गाना भी गाएंगे. सलमान फिल्मों में गाते रहते हैं और उनके फैंस को उनका यह अंदाज बेहद पसंद है. इसलिए इसे म्यूजिकल टूर का नाम दिया गया है. यह टूर दो साल का होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement