नच बलिए को फिर लगा झटका, अब इस जोड़ी के कोरियोग्राफर ने छोड़ा शो

ऐसी खबरें हैं कि नच बलिए शो में प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की कोरियोग्राफर ऐश्वर्या राधाकृष्णन ने नच बलिए शो को अलविदा कह दिया है. इस बात को खुद ऐश्वर्या ने कंफर्म किया है.

Advertisement
प्रिंस नरूला, युविका चौधरी प्रिंस नरूला, युविका चौधरी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 2:43 PM IST

नच बलिए 9 में शुरुआत से ही एक के बाद एक शॉकिंग खबरें सामने आ रही हैं. कभी कंटेस्टेंट्स के शो छोड़ने की खबर तो कभी कोरियोग्राफर के अचानक शो को अलविदा कहने पर दर्शक काफी हैरान-परेशान हैं. अब ऐसी खबरें हैं कि शो में प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की कोरियोग्राफर ऐश्वर्या राधाकृष्णन ने नच बलिए शो को अलविदा कह दिया है. इस बात को खुद ऐश्वर्या ने कंफर्म किया है.

Advertisement

ऐश्वर्या ने अपने एक इंटरव्यू में बताया, "निजी कारणों की वजह से मैंने नच बलिए छोड़ने का फैसला किया है. इस शो का हिस्सा बनने पर मुझे काफी खुशी है. इस प्लेटफॉर्म ने मुझे अलग-अलग आर्टिस्ट्स के साथ काम करने का मौका दिया है. मैं शो के ऑर्गेनाइजर का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे शो का हिस्सा बनाया."

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या के जाने के बाद प्रिंस-युविका को नए कोरियोग्राफर के तौर पर ओमकार शिंदे मिले हैं. ओमकार पहले फैजल-मुस्कान के कोरियोग्राफर थे. लेकिन फैजल को चोट लगने की वजह से उनकी जोड़ी ने शो छोड़ दिया है. फैजल-मुस्कान के शो छोड़ने के बाद उनके कोरियोग्राफर ओमकार शिंदे को प्रिंस और युविका की जोड़ी को सौंप दिया गया है.

बता दें कि नच बलिए के अलावा ऐश्वर्या कई डांस रियलिटी शो में कोरिग्राफर के तौर पर हिस्सा ले चुकी हैं. इसमें कई बड़े शोज जैसे- सो यू थिंक यू केन डांस, अब इंडिया की बारी, झलक दिखलाजा और सुपर डांसर शामिल हैं. बता दें कि नच बलिए 9 को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस शो को रवीना टंडन और अहमद खान जज कर रहे हैं. शो में आए दिन दिखाए जाने वाले हाईवोल्टेज ड्रामा की वजह से टीआरपी को काफी फायदा पहुंच रहा है.

Advertisement

वहीं, ऐश्वर्या से पहले मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह के कोरियोग्राफर  सनम जौहर के शो छोड़ने की खबरें सामने आई हैं. सनम के डांस शो छोड़ने के पीछे की वजह विशाल और मधुरिमा का बिहेवियर बताया जा रहा है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सनम जौहर ने शो से वॉकआउट कर दिया है. वे अब मधुरिमा और विशाल के बैक स्टेज अनप्रोफेशनल रवैये के साथ डील नहीं कर पा रहे हैं. इसलिए उन्होंने शो छोड़ना ही बेहतर समझा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement