कपिल शर्मा शो पर खुलासा, बॉयज हॉस्टल में पत्नी संग रहते थे पंकज त्रिपाठी

पंकज से पूछा गया कि क्या वे अपनी पत्नी के साथ बॉयज हॉस्टल में रहते थे और क्या उनकी पत्नी अपना लुक बदलकर मूंछे लगाकर रखती थीं?

Advertisement
पंकज त्रिपाठी पंकज त्रिपाठी

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 21 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 5:36 PM IST

द कपिल शर्मा शो पिछले कुछ समय से टीआरपी चार्ट्स में टॉप पर बना हुआ है और कहीं ना कहीं इसक श्रेय इस शो पर आने वाले गेस्ट्स को भी दिया जा सकता है. इस बार कपिल शर्मा के शो पर मशहूर कवि और पूर्व आम आदमी पार्टी सदस्य कुमार विश्वास और मनोज वाजपेई और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार नज़र आएंगे. शो के दौरान सभी कलाकारों ने कई दिलचस्प जवाब दिए.

Advertisement

मिर्जापुर और सेक्रेड गेम्स जैसे प्रोजेक्ट्स कर चुके पंकज त्रिपाठी ने अपने हॉस्टल का मजेदार किस्सा सुनाया. पंकज से पूछा गया कि क्या वे अपनी पत्नी के साथ बॉयज हॉस्टल में रहते थे और क्या उनकी पत्नी अपना लुक बदलकर मूंछे लगाकर रखती थीं?

पंकज ने हंसते हुए कहा कि 'मेरी पत्नी ने कभी मूंछे नहीं लगाई. दरअसल प्रॉब्लम ये थी कि लड़कों के हॉस्टल में लड़कियों को आने की परमिशन नहीं थी, लेकिन मैंने एनएसडी पास करने से पहले ही शादी कर ली थी और मेरी पत्नी गुपचुप तरीके से मेरे साथ रहती थीं. आमतौर पर लड़के हॉस्टल में काफी आरामतलब होते हैं और बेहद कम कपड़े पहनते हैं लेकिन मेरी पत्नी के साथ होने की वजह से वे काफी सभ्य तरीके से रहते थे और उनका व्यवहार भी अच्छा हो गया. हालांकि कुछ समय बाद ये बात वॉर्डन को पता चल गई थी.

Advertisement

पंकज ने ये भी बताया था कि वे एक हफ्ते के लिए जेल भी जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि 'मुझे सिर्फ जेल ही नहीं हुई, मेरी पिटाई भी हुई है, दरअसल पढ़ाई के दिनों में मैं पॉलिटिक्स में काफी एक्टिव था और आंदोलनों के चलते मुझे जेल जाना पड़ा था.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement