महाभारत के भीष्म को पसंद नहीं आई थी रामानंद सागर की रामायण, बताई वजह

लॉकडाउन की वजह से सुपरहिट शो रामायण का री-टेलीकास्ट किया जा रहा है. सालों पुराना ये शो आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. लेकिन क्यों दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना को रामायण पसंद नहीं आई थी? जानें

Advertisement
टीवी शो रामायण का पोस्टर टीवी शो रामायण का पोस्टर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 1:06 PM IST

लॉकडाउन की वजह से रामानंद सागर निर्देशित ऐतिहासिक शो रामायण एक बार फिर से टेलीकास्ट हो रहा है. रामायण को पहले की तरह आज भी लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इस शो ने री-टेलीकास्ट के साथ ही टीआरपी में भी रिकॉर्ड बनाया है. लेकिन क्या आप जानते हैं दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना को सालों पहले रामायण बिल्कुल पसंद नहीं आई थी.

Advertisement

क्यों मुकेश खन्ना को पसंद नहीं थी रामायण?

ईटाइम्स टीवी से बातचीत में मुकेश खन्ना ने इसका खुलासा किया. उन्होंने कहा- मैं ये कुबूल करना चाहता हूं कि मैंने कभी टीवी शो रामायण को पसंद नहीं किया. ये ऐसा था जैसे मैं बीजेपी से ताल्लुक रखता था और रामायण कांग्रेस थी. जब भी मैं रामायण देखता था, मैं सोचता था क्यों रामानंद सागर ने इतना स्लो शो बनाया है. मैं महाभारत देखना पसंद करता था क्योंकि उसमें सब कुछ तेजी से होता था.

'मैं अभी रामायण का री-टेलीकास्ट देखना शुरू किया है. ये शो जिस तरह से बनाया गया है उसे देख मैं हैरान रह गया. हर सीन के बाद रवींद्र जैन की चौपाई आती है. इसे देखना काफी सुकून भरा है. कुछ सीन्स को देखकर तो मेरी आंखें नम हो गई थीं. अब मुझे रामायण पसंद आ रही है. अरुण गोविल ने शानदार काम किया है. उन्होंने एक मुस्कान पकड़ी और अंत तक उसे नहीं छोड़ा. सीता, भरत, जनक, दशरथ पूरी कास्ट का काम शानदार है.'

Advertisement

बता दें, मुकेश खन्ना ने महाभारत में भीष्म पितामाह का रोल प्ले किया था. उनका मानना है कि रामायण एक इमोशनल सब्जेक्ट है वहीं महाभारत टेम्पो. लेकिन अब उन्हें अपनी गलती का एहसास है. उनका कहना है कि रामानंद सागर ने हर छोटी डिटेल को दिखाने में काफी परेशान उठाई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement