धोनी की फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बायोपिक बनी

भारतीय क्रिकेट स्टार एमएस धोनी की बायोपिक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' लगातार बॉक्स ऑफिस पर बढ़त बनाए हुए है.

Advertisement
फिल्म 'एम.एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत फिल्म 'एम.एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत

दीपिका शर्मा

  • मुंबई,
  • 12 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 1:17 PM IST

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सफलतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म 'एम.एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' ने 30 सितंबर को रिलीज होने के बाद अब तक 112 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म के निर्माताओं का दावा है कि यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बायोपिक है.

फॉक्स स्टार स्टूडियोज और अरुण पांडे के इंस्पायर्ड इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस ने किया है. इस फिल्म में धोनी के रांची की सड़कों से भारत के सफलतम कप्तान बनने तक के सफर को बयां किया गया है.

Advertisement

फिल्म ने सोमवार (10 अक्टूबर) को 3.40 करोड़ रुपये की कमाई की जिसके बाद इसकी अब तक की 112.70 करोड़ रुपये पहुंच गया.

फॉक्स स्टार स्टूडियो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह ने एक बयान में कहा, स्टोरी अब तक भी सबसे ज्यादा कमाई (भारतीय सिनेमा में) करने वाली बायोपिक बन गई है. इस बात से पता चलता है कि लोगों में माही (धोनी) के प्रति कितना प्यार है और उन्होंने किस तरह इस फिल्म को अपनाया और प्रचारित किया.'

उन्होंने कहा, 'हम उनके फैन्स, क्रिकेट प्रेमियों और फिल्म पसंद करने वालों से मिल रहे उत्साह से काफी खुश हैं.' बयान के मुताबिक 'मिर्जिया' और 'तूतक तूतक तूतिया' के रिलीज होने के बाद भी की मांग बढ़ रही है.

इस फिल्म में का किरदार निभाया है. सुशांत के अलावा फिल्म में किआरा आडवाणी, दिशा पटानी और अनुपम खेर की मुख्य भूमिकाएं हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement