बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत एकबार फिर से सुर्खियों में है. अब खबर है कि मल्लिका अपने फ्रेंच ब्वॉयफ्रेंड के साथ बेबी प्लान कर रही हैं और वो उनके बच्चे की मां बनना चाहती हैं.
खबरों की मानें तो कुछ दिनों पहले ही यह खबर सामने आई थी कि के साथ गुपचुप शादी कर ली है, और इस शादी को सीक्रेट रखा गया था. हालांकि बाद में मल्लिका ने खुद इस बात से साफ इंकार कर दिया. जिसके बाद से उनकी शादी की खबरों पर अटकलें अभी भी बरकरार हैं.
फ्रांस के रहने वाले साइरिल ऑक्जेनफेंस और मल्लिका शेरावत पिछले दो साल से रिलेशनशिप में हैं और अब दोनों बेबी प्लान कर रहे हैं. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक मल्लिका के प्रवक्ता ने बेबी प्लानिंग की पुष्टि नहीं की है. उनका कहना है कि दोनों फिलहाल लिव-इन में खुश हैं.
बता दें कि कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम की थी. इसमें मल्लिका ने लिखा था, 'किसी के प्यार में डूबने का अहसास तब बेहद अलग होता है जब आप जिससे प्यार करें, बदले में वो भी आपसे प्यार करे.'
गौरतलब है ने फिल्मों में आने से पहले पंजाब के नाभा क्षेत्र में कैप्टन कर्ण गिल के साथ साल 1997 में शादी की थी और 2001 दोनों का तलाक भी हो गया था. तब से लेकर अब तक मल्लिका सिंगल हैं. लेकिन पिछले काफी दिनों से मल्लिका ब्वॉयफ्रेंड सिरिल ऑग्जनफैन्स को डेट कर रही हैं.
दीपिका शर्मा