आर डी बर्मन की जयंती पर लता ने किया याद, लिखा- अपना दुख-सुख मुझे बताते थे

लता मंगेशकर ने ट्वीट कर लिखा- नमस्कार, अपने प्यारे संगीत से और अच्छे स्वभाव से सब का दिल जीतने वाले आर डी बर्मन यानी पंचम दा की आज जयंती है. वो अपने पिताजी से बहुत प्यार करता था. पंचम और मेरा रिश्ता बहुत अनोखा था

Advertisement
लता मंगेशकर लता मंगेशकर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2020,
  • अपडेटेड 11:53 AM IST

 

पंचम दा यानी आर डी बर्मन का आज बर्थडे है. उनका जन्म 27 जून 1939 में हुआ था. लगा मंगेशकर ने आर डी बर्मन को उनके जन्मदिन पर याद किया है. साथ ही लता ने अपने और उनके रिश्ते के बारे में बताया है. लता ने बताया कि आर डी बर्मन को दुख हो या सुख हो, वो उनसे आकर कहते थे.

Advertisement

लता मंगेशकर ने किया ये ट्वीट

लता मंगेशकर ने ट्वीट कर लिखा- नमस्कार, अपने प्यारे संगीत से और अच्छे स्वभाव से सब का दिल जीतने वाले आर डी बर्मन यानी पंचम दा की आज जयंती है. वो अपने पिताजी से बहुत प्यार करता था. पंचम और मेरा रिश्ता बहुत अनोखा था वो जब भी खुश होता या दुखी होता तो अपने मन की बातें मुझे बताया करता था.

इसके अलावा लता ने एक और ट्वीट किया. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा- पंचम की याद मुझे हमेशा आती है. पंचम और उनका संगीत हमेशा सुननेवालों के दिलों पर राज करता रहेगा ऐसा मेरा विश्वास है.

 

 

मालूम हो कि संगीतकार आर डी बर्मन फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. उनके संगीत का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता है. काफी समय तक तो वे अपने पिता एस डी बर्मन के साथ एसिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करते रहे. लता मंगेशकर संग आरडी बर्मन के अच्छे रिश्ते थे. दोनों ने साथ में कई गाने दिए. उनके गानों को काफी पसंद किया गया और आज भी पसंद किया जाता है. 4 जनवरी, 1994 को 54 साल की उम्र में उनका निधन हो गया.

Advertisement

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement