रैपर बादशाह बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के बड़े फैन हैं. वे शाहरुख खान से इस कदर इंस्पायर हैं कि उन्होंने अपना नाम बादशाह रख लिया. बादशाह नाम रखने के पीछे मजेदार कहानी है. लेकिन इससे भी दिलचस्प बादशाह का रियल नेम है. जानें क्यों बादशाह ने कहा कि उनका असली नाम 3 लाख 20 हजार का सवाल है.
इंडिया टुडे के कार्यक्रम सफाईगीरी अवॉर्ड्स 2019 में बादशाह के रियल नेम का खुलासा हुआ. उनका असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है. बादशाह ने कहा, ये 3 लाख 20 हजार का सवाल है जो कि केबीसी पर आया था. दरअसल, एक बार कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से बादशाह का असली नाम पूछा था. ये सवाल 3 लाख 20 हजार का था.
- एक तो मैं हर गाने में अपना नाम लेता हूं. अब अगर मैं अपना असली नाम गानों में लेता तो इतने में गाना खत्म हो जाता लेकिन मेरा नाम नहीं. इसलिए मैं अपने लिए स्टेज नेम ढूंढ रहा था. फिर बादशाह नाम मैंने चुना. इसकी वजह बताते हुए बादशाह ने कहा- मैं शाहरुख खान का फैन हूं. उन दिनों किंग खान की फिल्म बादशाह रिलीज हुई थी. मैंने उनसे इंस्पायर होकर अपना नाम बादशाह रख लिया.
बादशाह ने की शाहरुख खान की तारीफ
बादशाह ने किंग खान की तारीफ करते हुए कहा- ''मैं शाहरुख से मिला हूं. उनके साथ काम नहीं कर पाया हूं. जब मैं उनसे मिला तो वो खाना खा रहे थे. मैंने उन्हें बताया कि . ये सुनकर उनके हाथ से खाना छूट गया. जब मैं उनके घर से निकल रहा था तो उन्होंने मेरे लिए दरवाजा खोला था. वे काफी हंबल इंसान हैं.''
aajtak.in