कपिल की जिंदगी में आया ये खास दोस्त, खूब कर रहे एन्जॉय

कपिल शर्मा की जिंदगी में हुई नए दोस्त की एंट्री. नाम है चीकू, देखें मजेदार तस्वीर.

Advertisement
कपिल शर्मा कपिल शर्मा

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 09 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 3:56 PM IST

कपिल शर्मा की जिंदगी लगता है अब वापिस पटरी पर आ रही है. कपिल ना सिर्फ अपने नए शो की तैयारी में जुटे हैं बल्कि पर्सनल लाइफ में भी खुश नजर आ रहे हैं. कपिल की इस खुशी की एक खास वजह भी है. वजह है उनका खास दोस्त चीकू जिनकी एंट्री हाल ही में कपिल के जिंदगी में हुई है.

Advertisement

चीकू दरअसल कपिल शर्मा का नया पेट डॉग है जिसकी तस्वीर कपि‍ल ने ट्विटर पर शेयर की है. फरबॉल जैसा नजर आने वाला कपिल का ये पेट डॉग शि‍ट्जू ब्रीड का है. कपिल ने अपने पेट चीकू की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरे नए दोस्त चीकू से मिलिए.'

खबरों की मानें तो कपिल शर्मा ने कुछ समय पहले ही अपने पुराने पालतू कुत्ते जंजीर को खोया था. 9 साल के इस लेबराडोर की पिछले महीने ही मौत हो गई थी. कपिल अपने पेट जंजीर से बेहद प्यार करते थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पर्सनल लाइफ में पेरशानी के दौर में जब कपिल अकेले थे तब वह खुद को शराब की बोतल और अपने कुत्ते जंजीर के साथ कमरे में बंद कर लिया करते थे. कपिल ने जंजीर को अपने शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शो के दौरान गोद लिया था. कपिल को कई बार इस शो के सेट पर पेट डॉग जंजीर के साथ देखा भी गया था.

Advertisement

शायद जंजीर के बाद कपिल को अपने पेट डॉग की कमी खूब खलने लगी थी और इसलिए उन्होंने अपने नए पेट डॉग चीकू को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लिया. चीकू की कंपनी को एंजॉय कर रहे कपिल के आने वाले शो में चीकू को देखने का इंतजार रहेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »