बाकी बॉलीवुड फादर्स की तरह अनुभवी एक्टर जैकी श्रॉफ भी अपने बेटे को लेकर परेशान रहते हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात को कबूला पर साथ में ये भी कहा कि उन्हें अपने बेटे के टैलेंट पर पूरा विश्वास है.
दरअसल, टाइगर ज्यादातर एक्शन प्रधान मूवी करते हैं. टाइगर ने हीरोपंती, बागी, मुन्ना माइकल और बागी 2 जैसी फिल्में की हैं. इससे उनके पिता जैकी श्रॉफ थोड़ा चिंतित रहते हैं. उन्हें इस बात की फिक्र सताती है कि एक्शन सीन करते हुए कहीं टाइगर को चोट ना लग जाए. बता दें कि जैकी की ब्लॉकबस्टर फिल्म बागी 2 ने अब तक 155 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.
जैकी ने एक इंटरव्यू में कहा, मैं चिंतित हो जाता हूं जब टाइगर एक्शन सीन करते हैं और अपने शरीर को खतरे में डालते हैं लेकिन मैं उसे ये स्टंट करने से नहीं रोकता और ना ही उसे हतोत्साहित करता हूं. मुझे बस उसकी चिंता होती है लेकिन मुझे उसके टैलेंट पर भरोसा है.
उन्होंने ये भी बताया कि ''टाइगर ने मार्शल आर्ट्स में काफी ट्रेनिंग लेने के बाद इंडस्ट्री जॉइन की हैं. वो बचपन से ही मार्शल आर्ट्स सीख रहा है तो वो काफी कॉन्फिडेंट हो गया है. साथ ही वो अच्छे एक्शन कोरियोग्राफर के साथ भी काम करता है.''
वैसे हमारे समय से इस समय टेक्नोलॉजी काफी एडवांस हो गई है. लेकिन तभी भी ऊपर से नीचे कूदने में डर है क्योंकि ऊपर से देखें तो ग्राउंड फ्लोर छोटा ही दिखता है. वैसे आजकल सभी लोग एक्टर की सेफ्टी का ध्यान देते हैं. सेट पर पहले से ही एम्बुलेंस होता है. बता दें, आजकल जैकी ''साहू और पलटन'' मूवी शूट करने में व्यस्त हैं.
हंसा कोरंगा