भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना 'जान बांध के आजइह ओढ़निया' रिलीज होते ही छा गया है. सोशल मीडिया पर यह गाना धमाल मचा रहा है. रिलीज होने के 24 घंटे भी नहीं हुए और गाने को 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस गाने को जी म्यूजिक भोजपुरी ने यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया है.
इस गाने को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव और अमृता दीक्षित ने गाया है. गाने के बोल हैं 'जान बांध के आजइह ओढ़निया' (Jaan Bandh Ke Aajaiha Odhaniya). इसे यादव राज ने लिखा है और लॉर्ड जी ने संगीत दिया है. खेसारी लाल यादव के इस गाने का अभी ऑडियो वर्जन ही रिलीज किया गया है.
देखें खेसारी लाल यादव का ये नया गाना...
इससे पहले खेसारी लाल यादव का भोजपुरी चईता गाना रिलीज हुआ था. भोजपुरी चईता का नाम था 'हंसुवा के हैन्डिल'. यह गाना भी खूब देखा जा रहा है. इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर भी लॉर्ड जी ही हैं.
देखें ये गाना...
'चुम्मा हवे की हमे बाम' गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है. भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दोनों के आवाज की जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस गाने को अजीत हलचल ने लिखा है. वहीं, संगीत रजनिश मिश्रा ने दिया है. यह फिल्म पहले ही अपनी पहचान बना चुकी है. इसके पहले फिल्म को दोनों पार्ट के गाने भी काफी लोकप्रिय रहे थे.
देखें गाने का वीडियो...
aajtak.in