नई शुरुआत के लिए तैयार इश्क में मरजावां, जुलाई से शुरू होगी शूटिंग

सीरियल की शूटिंग के बारे में हेली ने कहा- वैसे इश्क में मरजावां सीजन 2 के 8-9 एपिसोड हमने पहले ही शूट कर लिए थे. हमने ये सारे एपिसोड्स गोवा में शूट किए है.

Advertisement
हैली शाह हैली शाह

पूजा त्रिवेदी

  • मुंबई,
  • 19 जून 2020,
  • अपडेटेड 12:28 PM IST

लॉकडाउन की वजह से जहां कई टीवी सीरियल्स ऑफ-एयर हो रहे है तो वहीं टीवी शो इश्क में मरजावां सीजन 2 नई शुरुआत करने जा रहा है. शो में आपको हेली शाह, विशाल वशिष्ठ और राहुल सुधीर मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे. ये सीरियल 30 मार्च को ही कलर्स पर शुरू होने वाला था लेकिन कोरोना के चलते डेट आगे खिसका दी गई. कहा जा रहा है कि शो को 29 जून को लांन्च किया जायेगा लेकिन अब तक ये कन्फर्म नहीं है.

Advertisement

हेली शाह से आजतक के साथ खास बातचीत में बताया, "हमारा सीरियल 30 मार्च को ही ऑन एयर होने वाला था और इसके लिए हम सब बहुत एक्साइटेड थे, लेकिन उससे पहले ही लॉकडॉन हो गया. उस वक्त ये करना जरूरी था और इसीलिए हमने शो उस वक्त लांन्च नहीं किया. लेकिन अब हम इसे प्रॉपर लांच करेंगे."

सीरियल की शूटिंग के बारे में हेली ने कहा, "वैसे इश्क में मरजावां सीजन 2 के 8-9 एपिसोड हमने पहले ही शूट कर लिए थे. हमने ये सारे एपिसोड्स गोवा में शूट किए है. मुंबई में इतना शूट नहीं हो पाया था लेकिन फिलहाल हमारे पास कुछ एपिसोड्स का बैंक है."

हेली ने बताया, "शूटिंग शुरू होने की बात करें तो फिलहाल कोई डेट तय नहीं है. प्रोडक्शन हाउस अभी निर्णय ले रहे हैं, क्योंकि अभी सिचुएशन बाहर बहुत खराब है. फिर भी मैं कहुंगी कि जुलाई तक हमारा शूट शुरू हो ही जायेगा." हेली अभी अपने होमटाउन अहमदाबाद में हैं और जल्द ही मुंबई आने की तैयारी में हैं. इश्क में मरजावां का पहला सीजन काफी पॉपुलर रहा था. अब हेली का मानना है कि इस सीजन में भी काफी ट्विस्ट हैं और थ्रिल भी है. उन्हें रिद्धिमा का किरदार निभाने में बहुत मजा आ रहा है.

Advertisement
क्या होगी आगे की कहानी?

कहानी में विशाल (कबीर) शादी के लिए हेली (रिद्धिमा) के साथ एक ऐसी शर्त रखते हैं, जिससे हेली की जिंदगी बदल जाती है. वह हेली को अपने दुश्मन से शादी करने को कहते हैं. अब हेली अपने प्यार की खातिर क्या क्या कुर्बानी देगी ये देखना दिलचस्प होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement