बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू 25 मई यानी सोमवार को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं. लॉकडाउन की वजह से कुणाल खेमू अपना जन्मदिन घर में ही मना रहे हैं. मगर उन्हें उनके जन्मदिन का सबसे खास तोहफा मिल गया है. ये तोहफा उन्हें किसी और ने नहीं बल्कि उनकी बेटी इनाया ने दिया है. इनाया पियानो बजाते हुए पापा के लिए बर्थडे सॉन्ग गा रही हैं.
जैसे-जैसे इनाया बड़ी हो रही हैं वे अपने कजिन भाई तैमूर की तरह ही अपनी क्यूट एक्टिविटीज से सभी का ध्यान आकर्षित करती नजर आ रही हैं. पिता कुणाल खेमू के बर्थडे पर इनाया बेहद खास अंदाज में उन्हें विश किया. वे अपनी ही मस्ती में नजर आ रही हैं. पियानो बजाते हुए वे बर्थडे सॉन्ग गा रही हैं. इनाया का ये क्यूट वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इस वीडियो को उनकी मां सोहा अली खान ने शेयर किया है. इसके अलावा सोहा ने एक फैमिली फोटो भी शेयर की है. इस फोटो में इनाया अपने मम्मी-पापा के बीच में बैठी नजर आ रही हैं. इनाया ने बर्थडे कैप लगाई हुई है और वे बहुत खुश दिख रही हैं. ये फोटो शेयर करते हुए सोहा अली खान ने लिखा- ''हैपी बर्थडे कुणाल खेमू. चाहें इससे अच्छी परिस्थिति रहे या इससे भी बदतर, तुम्हारे सिवा दुनिया में कोई भी और नहीं है जिसके साथ मैं लॉकडाउन हो पाती.''
इनाया का गायत्री मंत्र भी लोगों ने किया था खूब पसंद
बता दें कि कुणाल खेमू भी अपनी फैमिली से बहुत प्यार करते हैं और वे सोशल मीडिया पर फैमिली संग फोटोज भी शेयर करते रहते हैं. खास कर इनाया की कई सारी क्यूट फोटोज वे इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों से साझा करते रहते हैं. ये पहला मौका नहीं है जब सिंगिंग करते हुए इनाया का कोई वीडियो सामने आया हो. इससे पहले इनाया का एक वीडियो इंटरनेट पर बहुत ज्यादा वायरल हुआ था जिसमें वे गायत्री मंत्र पढ़ती दिखाई दी थीं. इतनी छोटी उम्र में जिस तरह से इनाया गायत्री मंत्र चैंट कर रही थी उन्होंने सभी को अपना मुरीद बना लिया था.
aajtak.in