Heropanti 2 First Look Poster: हीरोपंती 2 में दिखेगा टाइगर श्रॉफ का जबरदस्त एक्शन

Heropanti 2 First Look Poster: एक्शन फिल्म में टाइगर सूट-बूट पहने माचो मैन के अवतार में नजर आएंगे. ये फिल्म 16 जुलाई 2021 को रिलीज होगी.

Advertisement
टाइगर श्रॉफ टाइगर श्रॉफ

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 12:48 PM IST

Heropanti 2 First Look Poster: एक्टर टाइगर श्रॉफ ने फिल्म हीरोपंती से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. साल 2014 में आई इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन थीं. कुछ समय से खबर आ रही थी कि टाइगर इस फिल्म के सीक्वल में काम कर सकते हैं. अब टाइगर ने खुद इंस्टाग्राम पर हीरोपंती 2 के पोस्टर शेयर कर खबरों की पुष्टि कर दी है.

Advertisement

हीरोपंती 2 में होगा जबरदस्त एक्शन

इस एक्शन फिल्म में टाइगर सूट-बूट पहने माचो मैन के अवतार में नजर आएंगे. पोस्टर के मुताबिक दुनिया उनके किरदार को मरा हुआ देखना चाहती है. टाइगर ने पोस्टर शेयर कर लिखा, 'ये मेरे लिए स्पेशल है. साजिद सर के साथ एक और फ्रैंचाइजी आगे लेकर जाने में मुझे खुशी हो रही है.'

फिल्म के पहले पोस्टर में आप टाइगर को दूर से काला सूट पैंट पहनकर आते देखेंगे. उनके चारों ओर बंदूकें हैं. वहीं दूसरे पोस्टर में वे शहर के बीच रोड पर खड़े हैं. और रफ्तार से गाड़ियां उनके पास से गुजर रही हैं. टाइगर के एक हाथ में गन है तो दूसरे की मुट्ठी बंद है.

Bhool Bhulaiyaa 2: कियारा को बांहों में लेकर रोमांस कर रहे कार्तिक आर्यन, वीडियो Viral

डायरेक्टर शशांक खेतान की पार्टी में जाह्नवी-आयुष्मान की मस्ती, वीडियो Viral

Advertisement

बता दें कि हीरोपंती 2 को डायरेक्टर अहमद खान बना रहे हैं वहीं साजिद नाडियाडवाला इसे प्रोड्यूस करेंगे. ये फिल्म 16 जुलाई 2021 को रिलीज होगी. याद दिला दें कि टाइगर श्रॉफ और अहमद खान ने मिलकर फिल्म बागी 3 में भी काम किया है. श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख और अंकिता लोखंडे स्टारर ये फिल्म 6 मार्च को रिलीज हो रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement