14 साल की गौरी को देख कर फिदा हो गए थे किंग खान, ऐसी है प्रेम कहानी

गौरी खान का जन्म 8 अक्टूबर, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था. उनके जन्मदिन पर बता रहे हैं शाहरुख खान संग उनके रिश्ते के बारे में कुछ दिलचस्प बातें.

Advertisement
गौरी खान और शाहरुख खान गौरी खान और शाहरुख खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 7:57 AM IST

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की जितनी चाहत फिल्म इंडस्ट्री में राज करने की थी उतनी ही चाहत उन्हें गौरी खान से शादी करने की भी थी. शाहरुख ने दोनों को पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी. दोनों का प्यार केवल चंद दिनों की बात नहीं थी. शाहरुख खान को अपना प्यार पाने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े थे. आज गौरी खान और शाहरुख खान की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की दिलचस्प जोड़ियों में गिनी जाती है. गौरी खान का जन्म 8 अक्टूबर, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था. उनके जन्मदिन पर बता रहे हैं शाहरुख खान संग उनके रिश्ते के बारे में कुछ दिल्चस्प बातें.  

Advertisement

शाहरुख खान ने जब पहली बार गौरी को देखा था उस समय वे सिर्फ 14 साल की थीं. तभी से खान को पसंद करते थे. मगर उनके अंदर गौरी के सामने प्यार का इजहार करने की उस समय हिम्मत नहीं थे. उन्हें ऐसा करने में शर्मं आती थी. शाहरुख खान 3 बार गौरी से मिलने के बाद उनका फोन नंबर मांग पाए थे.

कैसी रही शाहरुख और गौरी की पहली डेट?

दोनों के पहली डेट की बात करें तो 25 अक्टूबर, 1984 को दिल्ली के पंचशील इन्क्लेव के पंचशील क्लब में पहली बार दोनों ने डेट की थी. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अपनी पहली डेट के दौरान पूल के किनारे बैठे थे. दोनों काफी नर्वस थे और धीरे-धीरे कोला के सिप ले रहे थे. दोनों की पहली डेट मुश्किल से 5 मिनट तक की रही थी. शाहरुख खान के बारे में यही तो कुछ ऐसी बाते हैं जो उन्हें औरों से एकदम अलग बनाती हैं. पहली डेट में इतना नर्वस रहने वाला ये शख्स आज बॉलीवुड के किंग खान और किंग ऑफ रोमांस के नाम से जाना जाता है.

Advertisement

जब जेएनयू कैंपस में मिलते थे शाहरुख-गौरी

इसके बाद दोनों की मुलाकातें होनीं शुरू हो गईं. दोनों पार्टीज में कभी कभार मिलते थे. दोनों दिल्ली के जेएनयू कैंपस में मिला करते थे. इस दौरान शाहरुख, गौरी के लिए हिस्ट्री के नोट्स बनाया करते थे. बहुत कम लोगों को पता होगा कि बाजीगर फिल्म के लिए शाहरुख खान के किरदार की आउटफिट गौरी खान ने ही डिजाइन किए थे.

उन्होंने काफी बाद में ये यादें ताजा करते हुए कहा था, "विश्वास नहीं होता कि मैंने 90 के दशक में इस लुक को डिजाइन किया था. वो हैंड प्रिंटेड जीन्स, लेगवार्मर टी, बुलेट बेल्ट और रेड शर्ट. हैंड प्रिंटेड जीन्स मेरी पसंद हुआ करती थीं." तस्वीर में शाहरुख प्रिंटेड जीन्स के साथ लाल रंग की लूज शर्ट में नजर आए थे. बता दें इस गाने में काजोल ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement