First Look: सरकार 3 का पहला पोस्टर जारी, जानें कब होगी रिलीज

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सरकार 3' का पहला पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है. पोस्टर में फिल्म की पूरी स्टार-कास्ट नजर आ रही है.

Advertisement
अमिताभ बच्चन और यामी गौतम अमिताभ बच्चन और यामी गौतम

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 11:24 PM IST

रामगोपाल वर्मा की फिल्म सरकार 3 का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है. रामगोपाल वर्मा ने ही ट्वीट कर पहला ऑफिशियल पोस्टर रिलीज किया है. पोस्टर के साथ उन्होंने केप्शन दिया है कि इससे पहले आपने अमिताभ बच्चन को इतने गुस्से में नहीं देखा होगा.

 

फिल्म में अमिताभ संग , जैकी श्रॉफ, अमित साध और मनोज वाजपेयी नजर आएंगे. अमिताभ, सुभाष नागरे के किरदार में ही दिखेंगे. वहीं खबर है कि सेसर बोर्ड इस फिल्म के ट्रेलर के कुछ सीन्स पर कैंची चलाना चाहता है.

Advertisement


दरअसल ट्रेलर में का केरेक्टर और डायलॉग जिस तरह से फिल्माए गए हैं, वह बाल ठाकरे के परिवार की गलत छवि दिखा रहा है. इसलिए सीबीएफसी ने ट्रेलर से ये सीन हटाने की मांग की है.

यह फिल्म इस साल 7 अप्रैल को रिलीज होगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement