FilmWrap: 1500 करोड़ की मालकिन है ये एक्ट्रेस, इस शो कपिल की होगी वापसी

किस शो से कपिल कर रहे हैं वापसी और क्या है कंगना रितिक का झगड़ा. बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों की सारी अपडेट जानें, यहां.

Advertisement
युक्ता मुखी और कपिल शर्मा युक्ता मुखी और कपिल शर्मा

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 7:22 PM IST

1999 में मिस वर्ल्ड का खि‍ताब जीत कर देश का नाम रोशन करने वाली युक्ता मुखी का जन्म 7 अक्टूबर, 1977 को बंगलुरु में हुआ था. युक्ता अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल फिल्म पोवेल्लम उन वसम (2001) से करने वाली युक्ता ने 2002 में आई 'प्यासा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. युक्ता ने 2008 में प्रिंस तुली से शादी की थी, लेकिन 2014 में दोनों का तलाक हो गया था. युक्ता फिल्मी दुनिया से दूर होने के बावजूद करोड़ों की मालकिन हैं.

Advertisement

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि वो जल्द ही एक नए शो से वापसी के लिए तैयार हैं. पिछले कई दिनों से विवादों में रहे कपिल के लिए ये एक राहत की खबर है. बॉम्बे टाइम्स की खबर के मुताबिक कपिल 'आदत से मजबूर' नाम के नए टीवी शो से धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं. इस खबर पर कपिल की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है. फिलहाल कपिल अपनी अपकमिंग फिल्म फिरंगी के प्रमोशन में भी बिजी हैं. 10 नवंबर को रिलीज होने फिल्म फिरंगी पर अभी कपिल पूरा फोकस कर रहे हैं.

कंगना रनौत और रितिक रोशन के विवाद में कई सिलेब्रिटीज का नाम आ चुका है. दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ, रणबीर कपूर के बाद अब बारी है सलमान खान, उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी की. मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, रितिक को कंगना की ओर से 2014 में लिखे जो मेल्स लीक हुए थे, उसमें सलमान, उदय और नरगिस का भी जिक्र किया है. 9 अक्टूबर, 2014 को रितिक को किए मेल में कंगना लिखती हैं- 'आप बिग बॉस में गए थे. BB को रिलीज के बाद प्रमोट करना अच्छा है. मुझे खुशी है कि आप SK (सलमान खान) से नहीं मिले. वो अजीब है. जब मैंने वो फिल्म (बजरंगी भाईजान) करने से मना कर दिया, तो उन्होंने कहा- करीना वो फिल्म कर रही थी, लेकिन मैंने तुम्हें यह रोल दिया. क्योंकि इस फिल्म से उसे कोई फायदा नहीं होगा, लेकिन यह तुम्हारा करियर बना सकता है. क्या वो पागल है? बजरंगी भाईजान में करीना के रोल से मेरा करियर बन जाएगा? वो कौन सी दुनिया में रहते हैं? उनकी कौन सी हिरोइन का करियर बना है?'

Advertisement

जायरा वसीम 'दंगल' फिल्म के लिए जानी जाती हैं. अब एक बार फिर वो सीक्रेट सुपरस्टार में आमिर खान के साथ नजर आने वाली हैं. शनिवार को लखनऊ में लल्लनटॉप के शो में उन्होंने पहली फिल्म मिलने से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ तक कई बातें शेयर की. मैं पढ़ाई कर रही थी. बोर्ड में मुझे 92 प्रतिशत मार्क्स मिले. मैंने स्कूल में एक प्ले किया था भ्रूण हत्या पर. ये लोगों को खूब पसंद आया तो मेरी टीचर को मेरे एक्टिंग स्किल का पता चला. उसके बाद मैंने टाटा स्काई और माइक्रोसाफ्ट फोन का एड किया और उसके बाद मुझे दंगल मिली.

आखि‍री बार कंगना रनोट संग फिल्म रंगून में नजर आए सैफ अली खान ने अपनी नई फिल्म शेफ के जरिए वापसी की है. शुक्रवार को रिलीज हुई शेफ का जायका शायद दर्शकों को आकर्षि‍त करने में नाकामयाब रहा. फिल्म ने शुक्रवार को महज 1.05 करोड़ रुपये की कमाई की. सैफ अली खान की पिछली रिलीज रंगून को क्रिटिक्स की सरहाना तो मिली लेकिन बॉक्स ऑफिस ये फिल्म कुछ कमाल नहीं दिखा पाई. इसलिए सैफ की हालिया रिलीज शेफ से दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं. पहले दिन तो फिल्म दर्शकों को लुभाने में फेल साबित नजर आई लेकिन फिल्म शनिवार और रविवार को कितनी कमाई कर पाती है इस पर नजर रहेगी. एक्सपर्ट्स की मानें तो शेफ का पहले दिन कलेक्शन बेहद कम रहा. तरण आदर्श ने फिल्म के पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की जानकारी देते हुए इसे स्लो स्टार्ट बताया. उन्होंने कहा कि शनिवार और रवि‍वार को फिल्म की कमाई में इजाफा होने की उम्मीद है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement