Film Wrap: सुनैना रोशन ने बॉयफ्रेंड संग किया ब्रेकअप, KBC के सवाल पर सोनाक्षी सिन्हा ट्रोल

Film Wrap के जरिए जानें फिल्म, टीवी और एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या-क्या रहा खास. साथ ही जानें क्या है बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सुपरस्टार्स को लेकर बड़ी खबरें.

Advertisement
सुनैना रोशन और सोनाक्षी सिन्हा सुनैना रोशन और सोनाक्षी सिन्हा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 7:16 PM IST

KBC के सवाल पर ट्रोल होने के बाद बोलीं सोनाक्षी सिन्हा, और मीम्स बनाओ ना

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा कौन बनेगा करोड़पति के शुक्रवार के एपिसोड में कर्मवीर कंटेस्टेंट के साथ पहुंची थीं. शो पर अमिताभ बच्चन के साथ उनकी मजेदार बातचीत चल रही थी और फिर कुछ ऐसा हुआ जिसके चलते सोनाक्षी सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रही हैं. अब सोनाक्षी को थक हारकर ट्विटर पर इसके बारे में लिखना पड़ा है.

Advertisement

बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप करके रोशन परिवार में लौटीं सुनैना, लगाए थे गंभीर आरोप

पिछले कुछ समय से रोशन परिवार सुर्खियों में है. अभी कुछ दिन पहले ऋतिक रोशन की बहन सामने आई थीं और अपने पिता, भाई के खिलाफ बोला था. सुनैना रोशन ने कहा था कि उनका बॉयफ्रेंड रुहेल अमीन एक मुस्लिम हैं इसलिए उनका परिवार उसे स्वीकार नहीं कर रहा.

सोनाक्षी ने छीन लिया आलिया से Dumb होने का ख‍िताब? वायरल हुए ऐसे मीम्स

सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस हैं. सोनाक्षी को अभी तक उनके बोल्ड रोल्स और हिट फिल्मों के लिए जाना जाता था. लेकिन शुक्रवार, 20 सितम्बर की शाम सोनाक्षी ने कुछ ऐसा किया कि लोगों की सोच ही उन्हें लेकर बदल गई.

सुपरकूल मॉम हैं करीना कपूर, बर्थडे पर बेटे तैमूर संग दिखा स्पेशल बॉन्ड

Advertisement

करीना कपूर खान बी-टाउन की ग्लैमरस एक्ट्रेसेज में शुमार हैं. उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है. करीना अपने काम पर पूरा फोकस करती हैं. करीना के बर्थडे पर तैमूर बैलून के साथ मॉम को विश करते नजर आए. तस्वीरों में देखें करीना-तैमूर का बॉन्ड.

कपिल शर्मा शो पर खुलासा, बॉयज हॉस्टल में पत्नी संग रहते थे पंकज त्रिपाठी

द कपिल शर्मा शो पिछले कुछ समय से टीआरपी चार्ट्स में टॉप पर बना हुआ है और कहीं ना कहीं इसक श्रेय इस शो पर आने वाले गेस्ट्स को भी दिया जा सकता है. इस बार कपिल शर्मा के शो पर मशहूर कवि और पूर्व आम आदमी पार्टी सदस्य कुमार विश्वास और मनोज वाजपेई और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार नज़र आएंगे. शो के दौरान सभी कलाकारों ने कई दिलचस्प जवाब दिए.

ये रिश्ता में ट्विस्ट, कार्तिक-नायरा की नजदीकियां देख वेदिका करेगी सुसाइड!

टीवी का सबसे बड़ा शो ये रिश्ता क्या कहलाता है बीते दस सालों से दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है. शो में इन दिनों इमोशनल हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. नायरा के गोयनका परिवार में एंट्री करने के बाद से ही शो में कार्तिक और वेदिका संग उनका लव ट्राइएंगल देखना ऑडियंस के लिए काफी दिलचस्प है.

Advertisement

कपिल शर्मा शो पर खुलासा, बॉयज हॉस्टल में पत्नी संग रहते थे पंकज त्रिपाठी

द कपिल शर्मा शो पिछले कुछ समय से टीआरपी चार्ट्स में टॉप पर बना हुआ है और कहीं ना कहीं इसक श्रेय इस शो पर आने वाले गेस्ट्स को भी दिया जा सकता है. इस बार कपिल शर्मा के शो पर मशहूर कवि और पूर्व आम आदमी पार्टी सदस्य कुमार विश्वास और मनोज वाजपेई और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार नज़र आएंगे. शो के दौरान सभी कलाकारों ने कई दिलचस्प जवाब दिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement