कंगना रनौत फिल्म मणिकर्णिका की एक्टर से डायरेक्टर बनने के बाद चर्चा में बनी हुई हैं. वैसे अपनी फिल्मों में उनकी दखलअंदाजी करने की खबरें नई नहीं हैं. इसी बात से लगता है अब पंगा की डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी डर गई हैं. इसलिए विवाद से बचने के लिए वे कंगना से एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करा सकती हैं.
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ''अश्विनी अय्यर तिवारी मूवी पंगा की शूटिंग शुरू होने से पहले कंगना से एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाएंगी. जो कि no interference कॉन्ट्रैक्ट होगा.'' बता दें, मूवी में कंगना लीड रोल में हैं.
सूत्रों के मुताबिक, ''अश्विनी की कंगना के साथ कई सारी मीटिंग्स हुई हैं. अश्विनी को भरोसा है कि वो कंगना संग बेहतरीन फिल्म बनाएंगी. लेकिन बार-बार कंगना के डायरेक्टर के काम में दखलअंदाजी करने की खबरों के बाद वे सेफ साइड पर रहना चाहती हैं.''
पंगा में कंगना रनौत एक कबड्डी प्लेयर के किरदार में नजर आने वाली हैं. कंगना के अलावा एक्ट्रेस नीना गुप्ता और पंजाबी एक्टर जस्सी गिल भी अहम किरदारों में होंगे. फिल्म के लिए जारी किए गए पहले वीडियो में नीना गुप्ता और जस्सी गिल के परिवार की तस्वीरों को शामिल किया गया है. ये फिल्म अगले साल 2019 में रिलीज होगी.
हंसा कोरंगा