क्या मार्केट में नई है दीपिका की ओवरसाइज कैप? ट्रोलर्स ने बताया छाता

दीपिका पादुकोण ने इंस्टा पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने ओवरसाइज कैप पहनी हुई है.

Advertisement
दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2018,
  • अपडेटेड 12:48 PM IST

बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में शुमार दीपिका पादुकोण अपनी एक फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं. जिसमें उन्होंने ओवरसाइज कैप पहनी हुई है. इंस्टा पर फैन उनकी इस तस्वीर पर अजीबोगरीब कमेंट कर रहे हैं.

फोटो में ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ कॉपर कलर की ओवरसाइज हैट में दीपिका ग्लैमरस डॉल की तरह लग रही हैं. ओवरसाइज कैप उनके लुक का सबसे बड़ा हाईलाइट है. लेकिन इंटरनेट पर कुछ लोगों को एक्ट्रेस की ये कैप बिल्कुल पंसद नहीं आ रही है.

Advertisement

दीपिका की फोटो पर कई फनी कमेंट्स भी आ रहे हैं. एक ने लिखा- सिर में दर्द है शायद इनके. वहीं दूसरे यूजर ने कहा- सिर पे टोपी लाल हाथ में रेशम का रुमाल ओ तेरा क्या कहना. दूसरा मजेदार कमेंट है- जब आप अपना छाता नहीं पकड़ना चाहते हो. एक ने लिखा- जब आपको अपना छाता पकड़ने में बहुत आलस आ रहा हो.

कुछ लोगों का कहना है कि मस्तानी ने बाजीराव की कैप पहन ली है. दूसरे ने लिखा कि ये क्या बाजार में नया छाता निकला है?

खैर, चाहे दीपिका को इस हैट के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा हो. लेकिन ये हैट एक्ट्रेस पर काफी कूल लग रही है. साथ ही उनके लुक को हाईलाइट भी कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement