करण जौहर ने शेयर किया लेट नाइट पार्टी का वीड‍ियो, मस्ती के मूड में द‍िखे स्टार्स

बॉलीवुड के फेवरेट करण जौहर को अपने घर पर दोस्तों के साथ पार्टी करना बहुत पसंद है. शनिवार शाम भी करण ने ऐसी ही एक पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें बॉलीवुड एक्टर्स दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, वरुण धवन संग अन्य पहुंचे.

Advertisement
शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 9:50 AM IST

बॉलीवुड के फेवरेट करण जौहर को अपने घर पर दोस्तों के साथ पार्टी करना बहुत पसंद है. सभी के दोस्त करण जौहर अक्सर अपने घर पर स्टार्स के साथ पार्टी करते और समय बिताते हैं. शनिवार शाम भी करण ने ऐसी ही एक पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें बॉलीवुड एक्टर्स दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, वरुण धवन, उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, विक्की कौशल, शाहिद कपूर, उनकी पत्नी मीरा कपूर और डायरेक्टर जोया अख्तर पहुंचे.

Advertisement

इस लेट नाइट पार्टी में खूब मस्ती हुई, जिसका वीडियो करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में आप सभी स्टार्स को एक-दूसरे से बातचीत करते और समय एन्जॉय करते देख सकते हैं. सोशल मीडिया पर इन सभी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को करण जौहर ने खुद बनाया है. उन्होंने देर रात वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'सैटरडे नाईट वाइब्स'.

इस वीडियो को पांच लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. जहां कई फैंस इस स्टार्स को साथ वक्त बिताते देख खुश हो रहे हैं वहीं कई करण जौहर से कमेंट कर पूछ रहे हैं कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह इस पार्टी में क्यों नहीं हैं. खैर इसका जवाब हम दे देते हैं आलिया भट्ट फिलहाल ऊटी में फिल्म ‘सड़क 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं तो वहीं रणवीर सिंह लंदन में फिल्म ‘83’ की शूटिंग में कर रहे हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement