बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट्स सिद्धार्थ शुक्ला शो की शुरुआत से ही चर्चा में बने हुए हैं. असीम के साथ हाथापाई करने से लेकर रश्मि पर भद्दे कमेंट करने तक सिद्धार्थ को कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया है. वहीं, अब एक बार फिर कुछ सेलेब्स और सोशल मीडिया यूजर्स सिद्धार्थ को ट्रोल कर रहे हैं. सिद्धार्थ को ट्रोल होता देख अब उनके फैन्स उनके सपोर्ट में सामने आए हैं.
क्यों हुए सिद्धार्थ शुक्ला ट्रोल?
दरअसल, सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला का शहनाज गिल संग एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो क्लिप में सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल के हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं और वह शहनाज को धमका भी रहे हैं. शहनाज बहुत तेज रो रही हैं, लेकिन सिद्धार्थ हट नहीं रहे हैं. इस वायरल वीडियो क्लिप को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स और सेलेब्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और सिद्धार्थ के शहनाज संग इस बर्ताव को मनोरंजन के नाम पर माहिला के साथ हिंसा करना बताया.
सिद्धार्थ के ट्रोल होने पर उनके फैन्स सोशल मीडिया पर उनके सपोर्ट में सामने आए हैं. सिद्धार्थ के फैन्स उन्हें गलत कहने वाले सभी लोगों के लिए #ApologizeToSidharthShukla ट्रेंड करा रहे हैं. फैन्स का कहना है कि जो लोग बिग बॉस 13 नहीं देख रहे हैं उन्हें किसी के बारे में कुछ बोलने से पहले पूरा एपिसोड देखना चाहिए. फैन्स का ये भी कहना है कि लोगों के सिद्धार्थ पर इस तरह के कमेंट करने से उनका करियर भी बर्बाद हो सकता है.
सिद्धार्थ के फैन्स उनके सपोर्ट में क्या कह रहे हैं?
सिद्धार्थ के एक फैन ने लिखा- या तो ये लोग शो नहीं देखते, या फिर इन लोगों की अक्ल चरने गई है. ऐसे कितनी बार सना (शहनाज) और सिद्धार्थ मस्ती में करते हैं और किया है पहले भी. काम-धाम कुछ है नहीं तो कुछ भी बोल लो. #ApologizeToSidharthShukla.
aajtak.in