अलादीन: प्रिंसेस यास्मिन बनी आशी सिंह का फर्स्ट लुक, फैंस एक्साइटेड

आशी सिंह ने इंस्टा पर यास्मिन के रोल में अपने फर्स्ट लुक की तस्वीर साझा की है. इस फोटो में आशी प्रिंसेस की तरह दिख रही हैं. उन्होंने पीच कलर का आउटफिट पहना है. फोटो में उनके साथ सिद्धार्थ निगम भी नजर आ रहे हैं.

Advertisement
आशी सिंह-सिद्धार्थ निगम आशी सिंह-सिद्धार्थ निगम

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 8:36 AM IST

टीवी शो अलादीन: नाम तो सुना होगा दर्शकों के बीच काफी फेमस है. शो में अलादीन का रोल सिद्धार्थ निगम निभा रहे हैं. पिछले दिन अवनीत कौर ने ये शो छोड़ दिया है. वो सीरियल में यास्मिन का रोल निभाती थीं. अब अवनीत कौर की जगह आशी सिंह नजर आएंगी.

आशी ने शेयर किया फर्स्ट लुक

आशी सिंह ने इंस्टा पर यास्मिन के रोल में अपने फर्स्ट लुक की तस्वीर साझा की है. इस फोटो में आशी प्रिंसेस की तरह दिख रही हैं. उन्होंने पीच कलर का आउटफिट पहना है. फोटो में उनके साथ सिद्धार्थ निगम भी नजर आ रहे हैं. सिद्धार्थ के पीछे खड़ी होकर आशी उन्हें निहार रही हैं. प्रिंसेस लुक में आशी बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं. आशी के लुक की एक झलक देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है.

Advertisement

इस फोटो को शेयर करते हुए आशी ने लिखा- मैं शो अलादीन से यास्मिन के किरदार में अपने फर्स्ट लुक की फोटो शेयर कर काफी एक्साइडेट हूं. सिद्धार्थ निगम और पूरी अलादीन की टीम ने जिस तरह से मेरा स्वागत किया उसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं. सोनी सब पर ये शो सोमवार-शुक्रवार रात 9 बजे देखें. आशी ने ये भी बताया कि 13 जुलाई से नए एपिसोड शुरू हो चुके हैं.

यास्मिन ने आजतक को दिए इंटरव्यू में अवनीत कौर को रिप्लेस करने पर कहा था- अभी भी मैं सोच रही हूं कि लोग कैसे रिएक्ट करेंगे, मुझे अपनाएंगे या नहीं अपनाएंगे. ये सारी चीजें हैं मेरे दिमाग में, लेकिन अब मैं तैयार हो चुकी हूं. मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश और मेहनत कर रही हूं इस किरदार को न्याय देने की. लोगों को मेरा काम अच्छा लगे इसलिए काफी मेहनत कर रही हूं अपनी बॉडी लैंग्वेज पर, अपने बात करने के रवैया पर, अब देखते हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement