आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने साल 2016 में सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया था कि वो 13 साल की उम्र में डिप्रेशन का शिकार रह चुकी हैं. उन्होंने इस पर एक किताब भी लिखी, जिसका नाम था, नेवर बीन अन हैप्पियर. डिप्रेशन के मुद्दे पर हाल ही में शाहीन भट्ट ने एक टॉक शो पर बातचीत भी की. इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें आलिया भट्ट की वजह से अनकम्फर्टेबल महसूस हुआ था.
दरअसल, शाहीन ने बताया कि एक बार आलिया और पूजा भट्ट के साथ उन्हें फोटोशूट करवाना था. उस वक्त फोटोग्राफर ने कहा, फ्रेम से तुम हट जाओ. शाहीन ने कहा, मुझे हटाने कि वजह थी क्योंकि पूजा और आलिया दोनों एक जैसी नजर आती हैं. दोनों फेयर हैं, क्यूट भी हैं. मैं थोड़ी सांवली और मोटी थीं. इस घटना का जिक्र शाहीन ने अपनी बुक में भी किया है. जब इंटरव्यू में इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "आज भी मैं उस घटना को सोचकर असहज हो जाती हूं."
शाहीन ने कहा, "मैं उस समय अपने आप को समझने की कोशिश कर रही थी कि मैं कौन हूं? और ऐसे समय में जब इस तरह को कोई घटना होती है तो यह आपके दिमाग में बस जाती है." हालांकि आलिया भट्ट संग समय के साथ मेरा रिश्ता बहुत खूबसूरत हो गया है.
बता दें कि आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन के बहुत करीब हैं. उन्होंने कई बार सोशल मीडिया पर अपनी बहन शाहीन के लिए फीलिंग को शेयर किया है. शाहीन ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का खुलासा किया था कि वो डिप्रेशन और इनसोमनिया (नींद नहीं आना) जैसी बीमारी से परेशान हैं. उन्होंने बताया कि वो 13 साल की उम्र से डिप्रेशन की शिकार हैं. शाहीन दो साल तक इस बीमारी से जूझती रही थीं. आलिया भट्ट जहां बॉलीवुड स्टार हैं, वहीं शाहीन पूरी तरह से लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करती हैं.
aajtak.in