लॉकडाउन में बहन संग नजर आईं आलिया, ऐसे कर रहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

शाहीन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों एक दूसरे के अपोजिट खड़ी हैं. बीच में एक ग्लास विंडोपेन है. दोनों पेन के आर पार हैं और एक दूसरे संग नाक लड़ाती नजर आ रही हैं.

Advertisement
बहन शाहीन भट्ट संग आलिया भट्ट बहन शाहीन भट्ट संग आलिया भट्ट

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2020,
  • अपडेटेड 6:14 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट लॉकडाउन फेज में अपने घर पर हैं और बहन शाहीन भट्ट के साथ खूब मस्ती कर रही हैं. दोनों खूब एंजॉय कर रही हैं और दोनों की ये खास बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलती रहती है. कभी शाहीन अपने अकाउंट पर आलिया की फनी फोटोज शेयर करती हैं तो कभी दोनों साथ में वीडियोज भी शेयर करते हैं. हाल ही में शाहीन ने बहन आलिया भट्ट संग अपनी एक बेहद क्यूट फोटो शेयर की है.

Advertisement

शाहीन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों एक दूसरे के अपोजिट खड़ी हैं. बीच में एक ग्लास विंडोपेन है. दोनों पेन के आर पार हैं और एक दूसरे संग नाक लड़ाती नजर आ रही हैं. फोटो बेहद क्यूट है और इसमें दोनों बहनों की क्यूट बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है. शाहीन ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- ''हाए स्वीटी.''

दरअसल आलिया भट्ट, लॉकडाउन फेज में घर से बाहर भी निकली हैं. एक्ट्रेस के क्लोज फ्रेंड रणबीर कपूर के पिता और मशहूर बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की डेथ के बाद से आलिया को घर से बाहर जाना पड़ा है. मगर इस दौरान वे सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रख रही हैं और अपनी बहन शाहीन भट्ट से भी जायज दूरी बना कर रख रही हैं.

लॉकडाउन में शेयर कर रहीं बहन आलिया की फोटोज

Advertisement

बता दें कि जबसे लॉकडाउन शुरू हुआ है शाहीन, अपनी बहन की फोटोज शेयर करती रहती हैं. इन फोटोज में आलिया कभी अपनी कैट के साथ सोते हुए तो कभी किचन में कुछ पकाते हुए तो कभी सोने की एक्टिंग करते हुए नजर आती हैं. फैन्स भी आलिया की इन फोटोज को काफी पसंद करते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement