बिग बॉस से सलमान हुए आउट, अब ये एक्टर करेंगे होस्ट

सलमान खान पिछसे सात सालों से 'बिग बॉस' से जुड़े हुए हैं. लेकिन अब खबर है कि सलमान इस शो से आउट हो गए हैं और उनकी जगह इस एक्टर ने लिया है.

Advertisement
सलमान खान सलमान खान

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2017,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

'बिग बॉस' का नया सीजन शुरू होने में कुछ समय है और शो के कंटेस्ट्ंट्स को लेकर इसके होस्ट को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं. क्विंट की रिपोर्ट की माने तो इस सीजन बिग बॉस के होस्ट सलमान नहीं बल्कि अक्षय कुमार होंगे.

बिग बॉस ही नहीं अक्षय 'दस का दम' भी होस्ट कर सकते हैं, जिसे भी पहले सलमान ही होस्ट करते थे. लगता है सलमान के सारे प्रोजेक्ट्स को अक्षय अपने झोली में डाल रहे हैं. लेकिन अगर आपको ऐसा लगता है कि दोनों के बीच कीई दुश्मनी है, तो ऐसा कुछ नहीं है. दोनों करण जौहर की मूवी में भी साथ नजर आने वाले हैं.

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान बहुत दिनों से 'बिग बॉस' छोड़ना चाहते थे. हर साल वो अनाउंस भी करते थे. दरअसल सलमान के पास बहुत से फिल्म्स और एंडोर्समेंट्स होते हैं और 'बिग बॉस' की वजह से उनका बहुत समय खराब होता है. इस साल सलमान ने 'बिग बॉस' ना करने का फैसला किया है. अक्षय कुमार उनके बेहतर रिप्लेसमेंट के तौर पर देखे जा रहे हैं.

सलमान पिछले कई सालों से 'बिग बॉस' से जुड़े हुए हैं. सीजन 4 से वो यह शो हेस्ट कर रहे हैं. फिल्मों की बात करें तो सलमान की 'ट्यूबलाइट' 23 जून को रिलीज हुई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल दिखा पाने में असफल रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement