रति अग्न‍िहोत्री के बेटे एक्टर तनुज विरवानी बोले, 'स्टारकिड से लोगों को ज्यादा उम्मीद'

एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री के बेटे और एक्टर तनुज विरवानी ने कहा 'मैं मानता हूं कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म है लेकिन ये भी सच है कि जब आप स्टार सन होते हैं तो लोगों की उम्मीदें आपसे काफी ज्यादा होती है’.

Advertisement
तनुज विरवानी, रति अग्न‍िहोत्री तनुज विरवानी, रति अग्न‍िहोत्री

जयदीप शुक्ला

  • मुंबई,
  • 10 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 3:51 PM IST

तनुज विरवानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के वो स्टार हैं जो भले ही फिल्मी बैकग्राउंड से आते हों लेकिन इंडस्ट्री में नाम उन्होंने अपनी मेहनत से कमाया है. तनुज फिल्मों से ज्यादा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं और वो ‘इंनसाइड एज’, ‘प्वॉइजन’ और ‘कोड-M’ जैसी कई हिट बेव सीरीज में अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुके हैं.

स्टार किड होने के बावजूद तनुज विरवानी ने करियर में आगे बढ़ने के लिए कभी अपनी मां के नाम का सहारा नहीं लिया. तनुज कहते हैं-‘मैंने अपने नाम के आगे मां का या पापा का नाम इसलिए नहीं जोड़ा क्योंकि मैं लोगों को अपने नाम से नहीं काम से इम्प्रेस कर पाऊं’.

Advertisement

तनुज आगे कहते हैं कि ‘’आज कल बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर काफी खबरें आती हैं और मैं मानता हूं कि ऐसा होता भी है. लेकिन ये भी सच है कि जब आप स्टार सन होते हैं तो लोगों की उम्मीदें आपसे काफी ज्यादा होती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि आप भी वही कमाल करेंगे जो आपके पैरेंट्स ने किया था. तो मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ, लोगों को पता था कि मैं रति अग्निहोत्री का बेटा हूं तो लोग मुझे भी कहते थे कि बेटा आपसे काफी उम्मीदें हैं. हांलाकि ऐसी बातें सुनने में तो अच्छी लगती हैं लेकिन इसे सुनकर अंदर से डर भी लगता है कि क्या मैं वाकई लोगों की उम्मीदें पूरी कर पाउंगा'.

'दुर्भाग्य से मेरे करियर की पहली कुछ फिल्में नहीं चली जिसके चलते मैं भी प्रेशर में आ गया लेकिन फिर मैंने खुद को संभाला और अब देखिए अपने मां-बाप के आशीर्वाद से और भगवान की कृपा से मैं कई सारी वेब सीरीज कर चुका हूं और मेरे काफी सारे अपकमिंग प्रोजेक्ट्स ऐसे हैं जो जल्द रिलीज होंगे. मुझे खुशी है कि दर्शकों को मेरा काम पसंद आ रहा है.’

Advertisement

मां के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं तनुज

अपनी मां के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर तनुज ने कहा- 'साल 2014 में मां ने मेरी फिल्म ‘पुरानी जीन्स’ में कैमियो रोल किया था और मुझे पूरी उम्मीद है कि हमें भविष्य में साथ काम करने का मौका जरूर मिलेगा और ये मेरे लिए भी वाकई बहुत खुशी की बात होगी’.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement