ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने पर बोले अभिजीत- इसमें अरुंधती का हाथ

गायक अभिजीत भट्टाचार्य अपने ट्विटर अकाउंट के सस्पेंड होने पर हैरान हैं. फिलहाल वह यूरोप में हैं और इस बात का आरोप उन्होंने अरुंधती राय के साथ JNU ग्रुप पर भी लगाया है...

Advertisement
अरुंधती राय और अभिजीत भट्टाचार्य अरुंधती राय और अभिजीत भट्टाचार्य

मेधा चावला

  • मुंबई ,
  • 24 मई 2017,
  • अपडेटेड 5:12 PM IST

एक विवादित ट्वीट के बाद गायक अभिजीत भट्टाचार्य का ट्व‍िटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. ट्विटर के इस कदम से एक नया विवाद उठ गया है. वहीं अभिजीत फिलहाल यूरोप में हैं और इस घटना पर हैरानी जता रहे हैं.

aajtak.in को दिए गए EXCLUSIVE बयान में अभिजीत ने कहा- मैं अभी यूरोप में हूं और मेरा ट्व‍िटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. इसकी वजह हैं अरुंधती राय. वहीं JNU का ग्रुप भी इस मामले में उनके साथ मिला हुआ है. मैंने और परेश रावल ने उनकी भारत विरोधी बातों के जवाब में ट्वीट किए थे. इस वजह से ऐसा हुआ.

Advertisement

गौरतलब है कि सस्पेंड होने के बाद परेश रावल ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है. इसमें उन्होंने लिखा था कि पत्थरबाजों को नहीं, अरुंधती राय को जीप से बांधो.


कहां से बढ़ा मामला
बताया जा रहा है कि परेश रावल की टिप्पणी से पहले कुछ पाकिस्तानी चैनलों पर यह खबर आई कि कश्मीरी युवक को जीप पर बांधने की घटना के बाद अरुंधती राय कश्मीर गई थीं और वहां उन्होंने पाकिस्तान के समर्थन में बयान दिया. जबकि अरुंधती का कहना है कि वह इस बीच कभी कश्मीर गई ही नहीं.


गौरतलब है कि अरुंधती कश्मीर और नक्सलवाद जैसे मुद्दों पर विचारों को लेकर कई बार चर्चा में रही हैं. वहीं परेश के ट्वीट पर उनका कहना था कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके बारे में लोग क्या कहते हैं. बता दें कि लेखिका अरुंधती राय को बुकर प्राइज मिल चुका है और वह नर्मदा बचाओ आंदोलन का हिस्सा भी हैं.

Advertisement


सोनू निगम आए अभिजीत के सपोर्ट में
इस टिप्पणी के बाद अभिजीत का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक होना सोनू निगम को रास नहीं आया. उन्होंने लिखा, 'क्या वाकई उन्होंने अभिजीत का अकाउंट सस्पेंड कर दिया? क्यों? ऐसी हालत में इससे भी बदतर गाली-गलौच, धमकियों और कट्टरवाद के लिए 90 फीसदी ट्विटर अकाउंट बंद होने चाहिए. देखें सोनू का ट्वीट -

अब देखने वाली बात ये है कि अभ‍िजीत पर लगाया गया ये बैन कितने समय के लिए है और उनकी ट्विटर वापसी कब होती है!

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement