'आशिकी' के हीरो की फिल्मों में वापसी, 8 साल थे ऑस्ट्रेलिया में

आशिकी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर राहुल रॉय जल्द फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं.

Advertisement
राहुल रॉय राहुल रॉय

हंसा कोरंगा

  • ,
  • 18 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 9:13 PM IST

आशिकी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय जल्द ही फिर से फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं. वो फिल्म वेलकम टू रशिया में पुलिस की भूमिका में नजर आएंगे.

राहुल ने 1990 में बनी महेश भट्ट की ब्लॉकबस्टर फिल्म आशिकी से अपने अभिनय की शुरुआत की थी और पॉपुलर हुए थे. अब खबर है कि वो नितिन गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म वेलकम टू रशिया में काम करते नजर आएंगे. फिल्म का निर्माण नेओले फिल्म्स के बैनर तले किया जाएगा.

Advertisement

फिल्म में वो एक भ्रष्ट पुलिस की भूमिका निभाएंगे. फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म कि कहानी संक्षिप्त और संतुलित है, फिल्म में लव एंगल को भी काफी अच्छे ढंग से फिल्माया गया है और इसके गाने भी बहुत अच्छे हैं.

फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनका किरदार हॉफ इंडियन हॉफ रशियन है. फिल्म में उनका किरदार काफी अलग और रोचक है. वो एक पुलिस अफसर की भूमिका में बड़े-बड़े फ्रॉड करते नजर आएंगे.

राहुल फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया चले गए थे और वहां 8 साल बिताने के बाद वो 2015 में वापस आ गए थे. बता दें कि राहुल ने साल 2007 में बिगबॉस सीजन 1 खिताब भी जीता था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement