फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ को लेकर नया विवाद सामने आया है. अभिनेता सलमान खान ने फिल्म से जुड़े लोगों को कानूनी नोटिस भेजा है. इस नोटिस में फिल्म के निर्माता-निर्देशक से फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने और उससे जुड़े पोस्टर और अन्य प्रचार सामग्री हटाने की मांग की गई है. कानूनी नोटिस में चेतावनी दी गई है कि मांग पूरी नहीं होने पर संबंधित पक्षों के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी.