एकसाथ प्रेग्नेंट हुईं यूट्यूबर की दोनों पत्नियां, देखकर चौंके यूजर्स, बोले- शर्म करो

यूट्यूबर सनी राजपूत ने दो शादियां की हैं और उनकी दोनों पत्नियां रूप और मानसी एकसाथ प्रेग्नेंट हैं. वो सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं और कई यूजर्स उन्हें अरमान मलिक की नकल करने का आरोप लगा रहे हैं.

Advertisement
यूट्यूबर की 2 पत्नियां (PHOTO: Instagram @sunnyrajput.13) यूट्यूबर की 2 पत्नियां (PHOTO: Instagram @sunnyrajput.13)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:00 PM IST

यूट्यूबर-एक्टर अरमान मलिक किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने शादियां की हैं और चार बच्चों के पिता हैं. जल्द ही अरमान अपने पांचवें बच्चे का वेलकम करने वाले हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि अरमान ऐसे इकलौते यूट्यूबर नहीं हैं, जिन्होंने दो शादियां की हैं और उनकी दोनों पत्नियां एकसाथ प्रेग्नेंट हो गई थीं.

मिलिए सनी राजपूत से, जो पेशे से यूट्यूबर हैं और इन्होंने भी अरमान मलिक की तरह दो शादियां की हैं. यूट्यूबर की दोनों पत्नियां प्रेग्नेंट हैं, जिसे लेकर वो काफी ट्रोल हो रहे हैं. 

Advertisement

प्रेग्नेंट हुईं दोनों पत्नियां
सनी राजपूत की पहली पत्नी का नाम रूप राजपूत और दूसरी का मानसी राजपूत है. सनी अपनी दोनों पत्नियों के साथ वीडियो बनाते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं. सनी ने लेटेस्ट वीडियो में बताया कि उनकी दोनों पत्नियां रूप और मानसी प्रेग्नेंट हैं. प्रेग्नेंसी में दोनों एक-दूसरे का ख्याल रख रही हैं. अब इसे इत्तेफाक कहें या प्लानिंग लेकिन दो साल पहले अरमान मलिक की दोनों पत्नियां पायल और कृतिका भी एकसाथ प्रेग्नेंट हुई थीं. 

यूजर्स का कहना है कि सनी लोकप्रियता हासिल करने के लिए अरमान मलिक को कॉपी कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि शर्म करो. कई यूजर्स ने लिखा कि हम दो शादियों को इतना प्रमोट क्यों कर रहे हैं. अन्य ने कहा कि ये कैसे संभव है कि दोनों पत्नियां एकसाथ प्रेग्नेंट हो गईं. कुछ ने कहा कि कितना भी कॉपी कर लो. OG अरमान मलिक जैसे नहीं बन पाओगे. इंटरनेट यूजर्स सनी को अरमान मलिक का सस्ता वर्जन बता रहे हैं. 

Advertisement

सनी राजपूत के यूट्यूब पर 87.7K हजार से ज्यादा सब्सक्राइर्ब्स हैं. इंस्टाग्राम पर 481K फॉलोअर्स. सनी ने यूट्यूब पर एक फिल्म भी रिलीज की है. फिल्म का नाम है 'ट्रूथ ऑफ टू वाइफ'. इसमें उन्होंने अपनी और दोनों पत्नियों की कहानी सुनाई है. अरमान मलिक की फैमिली कई बार सनी राजपूत पर उन्हें कॉपी करने का आरोप लगा चुकी है. 

देखते हैं कि अरमान मलिक की तरह सनी राजपूत यूट्यूब की दुनिया में अपनी खास जगह बना पाते हैं या नहीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement