धनश्री को दिया धोखा, युजवेंद्र चहल ने हसीना को भेजे थे पर्सनल मैसेज? एक्ट्रेस बोली- गालियां खा रही हूं

तान्या चटर्जी ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अपने विवाद पर खुलासा किया है. तान्या ने कहा कि वे ट्रोल हो रही हैं और उन्हें डिफेम किया जा रहा है, जबकि उन्होंने केवल चहल की तारीफ की थी.

Advertisement
ट्रोल हो रहीं तान्या चटर्जी (Photo: Instagram @taniya_chatterjee/yuzi_chahal23) ट्रोल हो रहीं तान्या चटर्जी (Photo: Instagram @taniya_chatterjee/yuzi_chahal23)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:20 PM IST

बोल्ड एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर तान्या चटर्जी पर विवाद खत्म नहीं हो रहा है. बीते दिनों उन्होंने पैप्स को बताया था कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने पर्सनल मैसेज कर उनके लुक्स की तारीफ की थी. कमेंट कर क्यूट लिखा था. ये बात सामने आने के बाद कईयों ने चहल के मजे लिए, तो कुछ लोगों ने तान्या को ही ट्रोल कर दिया. 

Advertisement

तान्या ने तोड़ी चुप्पी

तान्या ने चहल के मैसेज के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए थे. तान्या की फोटो पर चहल ने 2023 में मैसेज किए थे. अब इस पूरी कंट्रोवर्सी पर तान्या ने रिएक्ट किया है. उन्होंने खुलासा किया कि चहल की टीम ने उनके खिलाफ मानहानि का केस किया है. फ्री प्रेस जनरल संग बातचीत में तान्या ने कहा- मैं एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर हूं. मेरा अगर कोई कंटेंट वायरल जाता है तो मैं उसके लिए बहुत खुश होंगी. युजी ने क्यूट वाला मैसेज किया था. इसमें कुछ गलत नहीं था. डीसेंट मैसेज था. मैं उनका मैसेज देखकर एक्साइटेड थी, इसलिए सबको बताया.

तान्या से पूछा गया क्या इस खुलासे के बाद चहल ने उनसे बात करने की कोशिश की थी? जवाब में तान्या ने बताया कि चहल ने बात करने का ट्राई नहीं किया. हम दोस्त नहीं हैं. हमारे पास एक दूसरे का नंबर भी नहीं है. लेकिन उनके पीआर ने मुझपर मानहानि का केस कर दिया. ये देखकर तान्या शॉक्ड थीं. उन्होंने इसे बेवकूफाना हरकत कहा.

Advertisement

वो कहती हैं- डिफेमेशन का केस तो मुझे करना चाहिए. ट्रोल मैं हो रही हूं. गालियां मैं खा रही हूं. केस वो कर रहे हैं. मैंने कहां पर डिफेम कर दिया? मैं तो उनकी तारीफ कर रही थी. ये गलत था.

पब्लिसिटी के लिए किया खुलासा?

तान्या को चहल ने 2023 में मैसेज किए थे. फिर क्यों तान्या ने 2026 में इसका खुलासा किया? सफाई देते हुए तान्या ने काहा- अगर अटेंशन के लिए होता तो आईपीएल हर साल होता है. मैं किसी भी साल ये मैसेज दिखा देती. जब उनका प्राइम टाइम चल रहा था, तलाक और अफेयर का विवाद चल रहा था. तब मैं मैसेज दिखाती. मैंने वो मैसेज लेट देखें. जब देखा तो बता दिया. 

धनश्री ने राइज एंड फॉल में खुलासा किया था कि चहल ने शादी के 1-2 महीने बाद चीट किया था. इस पर तान्या ने कहा- मैं उन्हें ज्यादा नहीं जानती. इस पर कुछ नहीं कह सकती. मुझे नहीं पता लेकिन लोगों का कहना है जब उन्होंने मुझे मैसेज किए तब वो शादीशुदा थे. मालूम हो, धनश्री-चहल की शादी 2020 में हुई थी. 2025 में उनका तलाक हुआ.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement