Film Wrap: धोनी संग अफेयर को एक्ट्रेस ने बताया दाग, एक्टर ने बनाया 'सपनों का महल'

मनोरंजन की दुनिया में शुक्रवार को काफी कुछ हुआ. पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की एक्स-गर्लफ्रेंड राय लक्ष्मी के बयान ने काफी सुर्खियां बटोरीं. वहीं टीवी एक्टर कंवर ढिल्लों ने अपने सपनों के आशियाने में गृह प्रवेश किया.

Advertisement
रोचक रहा शुक्रवार का दिन (Photo: Instagram @iamraailaxmi/kanwardhillon_) रोचक रहा शुक्रवार का दिन (Photo: Instagram @iamraailaxmi/kanwardhillon_)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:10 PM IST

एंटरटेनमेंट की दुनिया में रोजाना कुछ नया होता रहता है. आज शुक्रवार के दिन भी कई खबरों ने दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोरीं. सबसे ज्यादा चर्चा एम.एस. धोनी की एक्स-गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस राय लक्ष्मी की रही, जिनका एक पुराना बयान वायरल हुआ. उन्होंने क्रिकेटर संग अपने रिश्ते को दाग कहा. वहीं स्टार प्लस के सीरियल उड़ने की आशा में काम कर रहे एक्टर कंवर ढिल्लों ने अपने नए घर में एंट्री ली. 

Advertisement

धुरंधर 2 ने दूसरे हफ्ते में फिर किया टॉप, लेकिन 15 दिनों बाद पहले पार्ट से हल्का हुआ क्रेज

धुरंधर 2 अब स्लो पड़ती नजर आ रही है. जहां पहले पार्ट ने रिकॉर्ड दिनों तक लगातार 20 करोड़ डेली कलेक्शन करना जारी रखा था. वहीं धुरंधर 2 15वें दिन से ही 20 करोड़ का मार्क चूकती नजर आ रही है.

धोनी संग अफेयर को बताया 'दाग', बोल्डनेस के लिए फेमस ये हसीना, Leak हुए थे इंटीमेट सीन्स

एक वक्त था जब महेंद्र सिंह धोनी का नाम साउथ ब्यूटी राय लक्ष्मी संग जुड़ा था. धोनी ने ये अफेयर कभी कंफर्म नहीं किया था. लेकिन राय लक्ष्मी ने इसे दाग कहा था. 

रणबीर की रामायण: 2 म‍िनट 38 सेकेंड के टीजर में दिखी इतनी गलतियां, आपने देखीं?

'रामायण' की पहली झलक सामने आते ही रणबीर कपूर और नमित मल्होत्रा को काफी ट्रोल किया जा रहा है. लोग टीजर में ढूंढ-ढूंढकर गलतियां निकाल रहे हैं. अब 'रामायण' से एक ऐसी गलती सामने आई है, जिसपर मेकर्स को काफी सुनाया जा रहा है. 

Advertisement

'आप अपनी पार्टी बनाएं', AAP से साइड लाइन होने पर राघव चड्ढा को मिला दिशा पाटनी की बहन का सपोर्ट

राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी ने अपने राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से हटा दिया. इसके बाद राघव ने सोशल मीडिया पर इस फैसले के खिलाफ वीडियो जारी की, जिसपर उन्हें लोगों का सपोर्ट मिला. अब दिशा पाटनी की बहन ने भी नेता के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी हैं.

'रामायण' में काम करने से पहले पान बेचता था एक्टर, रातोरात हुए पॉपुलर

39 साल पहले जब रामानंद सागर ने 'रामायण' बनाई, तब दूर-दूर तक VFX और AI का जमाना नहीं था. शायद यही वजह है कि लोग आज तक लोग रामानंद सागर की 'रामायण' से बाहर नहीं आ पाए हैं.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement