पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौत, स्टार्स ने जताया दुख

पंजाबी सिंगर दिलजान के फैंस के लिए बुरी खबर है. सिंगर दिलजान अब इस दुनिया में नहीं रहे. दिलजान का सड़क हादसे में निधन हो गया है. रोड़ एक्सीडेंट मंगलवार को अमृतसर के करीब हुआ.

Advertisement
दिलजान दिलजान

मनजीत सहगल

  • अमृतसर,
  • 30 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 11:26 AM IST
  • पंजाबी सिंगर दिलजान का निधन
  • अमृतसर से करतारपुर जा रहे थे दिलजान

पंजाबी सिंगर दिलजान के फैंस के लिए बुरी खबर है. सिंगर दिलजान का सड़क हादसे में निधन हो गया है. सड़क हादसा मंगलवार को अमृतसर के करीब हुआ. सिंगर अमृतसर से करतारपुर जा रहे थे, जब ये हादसा हुआ. दिलजान के चले जाने से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है. सिंगर सुकशिंदर शिंदा (Sukshinder Shinda) ने दिलजान के निधन पर दुख जताया है.

Advertisement

सिंगर सुकशिंदर ने जताया दुख

सोशल मीडिया पर उन्होंने दिलजान की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ये दुर्भाग्यपूर्ण समाचार सुबह-सुबह मिला. संगीत की दुनिया को नुकसान हुआ है. इस दुनिया से दिलजान की विदाई. #Rip #Diljaan #waheguru. सोशल मीडिया पर फैंस दिलजान को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. मिस पूजा,सचिन अहूजा ने भी दिलजान के लिए पोस्ट शेयर की है.

दिलजान के फेमस गाने
दिलजान की बात करें तो उनके गाने काफी फेमस रहे हैं. दिलजान की फैंस के बीच अच्छी फैन फॉलोइंग थी. दिलजान ने आधा पिंड, यारां दी गल, शूं करके, हर पल, फर्स्ट लव, मेरा दिल, धरती, तेरे शहर जैसे गाने गाए हैं. दिलजान का साई के दीवाने गीत भी काफी चर्चा में रहा था.

रिलीज होना था नया सॉन्ग
बता दें कि दिलजान का नया सॉन्ग रिलीज होने वाला था. गाने का टाइटल था तेरे वरगे 2. गाने को लेकर वो काफी एक्साइटेड थे. रिपोर्टस हैं कि ये गाना 2 अप्रैल को रिलीज होना था. दिलजान  2012 में टीवी रियलिटी शो सुरक्षेत्र के रनरअप रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने अवाज पिंड दी में भी हिस्सा लिया था. इन शोज से उन्हें खूब शोहरत हासिल हुई थी. दिलजान अपनी गायकी के जरिए फैंस के बीच चर्चित थे.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement