प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को पॉपुलर नेटफ्लिक्स और इजरायली टीवी सीरीज फौदा की स्टार कास्ट के साथ एक सेल्फी शेयर की.
X पर तस्वीर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में लिखा- अच्छा हुआ इस मुलाकात के लिए सिर्फ एक सेल्फी की जरूरत थी, कोई अंडरकवर मिशन नहीं.
‘फौदा’ एक इजरायली सीरीज है, जो इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) के अनुभवों से प्रेरित है और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होती है. इस सीरीज में Lior Raz, Hisham Sulliman और Itzik Cohen मुख्य भूमिकाओं में हैं. असल जिंदगी के अनुभवों पर आधारित इस अवॉर्ड विनिंग स्पाई-थ्रिलर शो में एक खास अंडरकवर टीम की कहानी दिखाई गई है. भारत में भी ये सीरीज काफी पॉपुलर रही है और इसके आधार पर 2022 में हिंदी रीमेक ‘Tanaav’ भी बनाया गया था.
इजरायल में पीएम मोदी की अहम मुलाकातें
दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने 1953 में स्थापित इजरायल के आधिकारिक होलोकॉस्ट मेमोरियल Yad Vashem का दौरा किया. यहां नाजियों द्वारा मारे गए 60 लाख यहूदियों की याद में श्रद्धांजलि दी जाती है. इसके बाद उन्होंने इजरायल के राष्ट्रपति Isaac Herzog से द्विपक्षीय बातचीत की.
अपने इजरायली समकक्ष Benjamin Netanyahu के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने ऐलान किया कि भारत और इजरायल ने अपने रिश्तों को ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ तक बढ़ाने का ऐतिहासिक फैसला किया है.
उन्होंने कहा- हमारा रिश्ता गहरे भरोसे, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं की मजबूत नींव पर टिका है. आज हमने अपने लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा देने का फैसला लिया है.
aajtak.in