51 की उम्र में PAK हसीना ने रचाई थी दूसरी शादी, जश्न में शामिल हुए थे बेटी-दामाद मगर पीछे पड़े ट्रोल्स

जवेरिया अब्बासी पाकिस्तानी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. मगर 51 साल की उम्र में उन्होंने दूसरी शादी करके हर किसी को चौंका दिया था. उनकी शादी में बेटी-दामाद भी शामिल हुए थे.

Advertisement
दूसरी शादी करके ट्रोल हुई थी एक्ट्रेस  (Photo: Instagram @juvariaabbasi) दूसरी शादी करके ट्रोल हुई थी एक्ट्रेस (Photo: Instagram @juvariaabbasi)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:16 PM IST

जवेरिया अब्बासी पाकिस्तानी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हैं. वो लॉलीवुड के कई सुपरहिट शोज में सास या मां के रोल में दिखाई देती हैं. जवेरिया की एक्टिंग को हमेशा फैंस से सराहना मिली है. मगर पर्सनल लाइफ को लेकर वो अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं. 

जवेरिना ने दूसरी शादी करके सबको चौंकाया

जवेरिया अब्बासी 53 साल की हैं. उन्होंने साल 1997 में अपने कजिन शमून अब्बासी से शादी रचाई थी. इस शादी से उनकी एक बेटी है. मगर शादी के सालों बाद साल 2009 में उनका तलाक हो गया था. तलाक के बाद उन्होंने अकेले ही बेटी की परविश की और उसकी शादी भी की. 

Advertisement

बेटी की शादी के बाद जवेरिया काफी अकेली पड़ गई थीं. ऐसे में उन्होंने तलाक के करीब 15 साल बाद 51 साल की उम्र में साल 2024 में बिजनेसमैन अदील हैदर संग गुपचुप दूसरी शादी रचा ली. खास बात ये है कि उनकी दूसरी शादी में बेटी-दामाद और बेटी के ससुरालवाले भी शामिल हुए थे.   

जवेरिया ने शादी की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, वो धड़ल्ले से वायरल हो गई थीं. उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी. ट्रोलिंग पर जवेरिया के पति अदील ने एक इंटरव्यू में कहा था- शादी की एक तस्वीर में मैं जवेरिया के माथे पर बिंदी लगा रहा था, जिससे लोगों को लगा की मैं हिंदू हूं. वहीं, कईयों ने कहा कि मेरा चेहरा यहूदी जैसा है. मगर मैं मुस्लिम हूं. 

वहीं, ट्रोलिंग पर जवेरिया ने कहा था कि 51 की उम्र में शादी करने पर लोगों में कहा था कि ये नानी-दानी बनने की उम्र है. इस उम्र में क्यों ही शादी करनी है. जवेरिया ने ये भी बताया था कि उनकी दूसरी शादी से उनकी बेटी को कोई ऐतराज नहीं है. उनकी बेटी के ससुरालवाले भी उनके दूसरे निकाह में शामिल हुए थे. जवेरिया दूसरी शादी के बाद खुशहाल जिंदगी जी रही हैं. उन्हें लोगों के तानों से फर्क नहीं पड़ता. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement