भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग दूसरी शादी करके घर बसाया है. शादी के बाद शिखर धवन की खुशी का ठिकाना नहीं है. इन दिनों वो अपनी नई नवेली दुल्हन संग हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं. कपल अपने हनीमून की झलक भी फैंस को लगातार दिखा रहा है.
बिकिनी में सोफी का स्वैग
शिखर धवन की दुल्हनिया सोफी शाइन ने अब हनीमून से अपनी कुछ सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं. सोफी अपने वॉटर विला में मल्टी कलर की बिकिनी पहने सुपर गॉर्जियस लग रही हैं. ग्लोइंग सटल मेकअप, ओपन कर्ली हेयर में सोफी के स्टनिंग लुक से नजरें हटाना भी मुश्किल है. बिकिनी बॉटम संग सोफी ने व्हाइट नेट की सी-थ्रू ट्राउजर भी कैरी की. इस लुक में उन्होंने किलर पोज दिए. उनके पीछे समंदर का खूबसूरत नजारा देखकर किसी का भी दिल खुश हो सकता है.
सोफी ने एक मिरर सेल्फी भी शेयर की है. वो टशन में पोज देती नजर आईं. उनका स्वैग देखते ही बनता है. सोफी अपना टोंड फिगर भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं. फैंस उनकी खूबसूरती पर दिल हार रहे हैं.
कपल ने लिए फ्लोटिंग ब्रेकफास्ट के मजे
सोफी और शिखर धवन ने पूल में फ्लोटिंग ब्रेकफास्ट भी एन्जॉय किया. शिखर धवन की दुल्हनिया ने अपने ब्रेकफास्ट का वीडियो शेयर किया है. कपल के फ्लोटिंग ब्रेकफास्ट का मेन्यू भी काफी अमेजिंग है. कई टेस्टी खाने की चीजें देखकर आपके मुंह में भी पानी आ जाएगा.
शिखर धवन और सोफी ने इससे पहले साइकिलिंग एन्जॉय करते हुए भी कई तस्वीरें शेयर की थीं. न्यूली मैरिड कपल शिखर और सोफी तस्वीरों में एक दूसरे संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई दिए. दोनों की केमिस्ट्री शानदार है. कपल का रोमांटिक अंदाज फैंस को कपल गोल्स दे रहा है.
बता दें कि शिखर धवन की सोफी से ये दूसरी शादी है. उनकी पहली शादी ऑस्ट्रेलिया की आयशा मुखर्जी से साल 2012 में हुई थी. मगर बाद में दोनों का तलाक हो गया था. इस शादी से उनका एक बेटा भी है, जो अपनी मां के साथ रहता है. तलाक के बाद शिखर धवन ने अब दूसरी बार शादी करके घर बसा लिया है.
aajtak.in