महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपनी फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सनोज मिश्रा ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की है. मोनालिसा के आरोपों पर सनोज मिश्रा ने अपनी सफाई पेश की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जानते हैं कि उन्होंने पूर विवाद पर किस तरह रिएक्ट किया है.
क्या बोले सनोज मिश्रा
सनोज मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि देशवासियों में प्रणाम. कुछ दिन पहले मोनालिसा का लव जिहाद वाला मैटर हुआ. इसके बाद मैंने लव जिहाद और पीड़ित परिवार के खिलाफ एक अभियान शुरू किया. मेरे अभियान की देशवासियों ने सराहना भी की और बहुत साथ भी दिया. लेकिन अब मामला थोड़ा अलग होता जा रहा है.
वो आगे कहते हैं कि जिहादियों के साथ-साथ केरल की ईसाई मिशनरी भी जॉइंट ऑपरेशन में मेरे खिलाफ साजिश कर रही हैं. आज आप देख रहे हैं कि कैसे उस बच्चे को समझा कर मेरे खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत बातें कही जा रही हैं. कहा जा रहा है कि मैंने उसे गलत तरीके से छुआ. पता नहीं क्या... क्या.. जो भी है आप लोग देख ही रहे हैं. उसके बारे में मुझे कुछ बोलने की इसलिए जरूरत नहीं है, क्योंकि ये जिहादी किस तरह से ब्रेनवॉश करते हैं और कहां तक इसे लेकर जाते हैं. ये वही बच्ची है, जिसको जब मैं पढ़ाता था, तो मेरे बच्चे मुझसे नाराज हो जाते थे.
मेरे बच्चे मुझसे कहते थे कि आप मोनालिसा को पढ़ाते हो, कभी मुझे क्यों नहीं पढ़ाया. मेरा उसके साथ उस लेवल का अटैचमेंट था. आज देखिए कहां से कहां लेकर चले गए. आज मैं उस बाप के दर्द को भी महसूस कर रहा हूं, जिस बाप को मोनालिसा ने कहा कि इनसे मुझे जान का खतरा है. उस लिहाज से देखा जाए, तो हमारे ऊपर जो इल्जाम लगाए जा रहे हैं, ये कोई बहुत बड़ी चीजें नहीं हैं. मैं किसी भी परिस्थिति से लड़ने के लिए सक्षम हूं. मैं कभी भी जिहादियों या देश द्रोहियों के सामने अपना सर नहीं झुकाऊंगा.
इन लोगों ने जिस तरह प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मेरे खिलाफ बोला है, वो दुनिया देख रही है. इससे पहले क्या था. इसके पहले मोनालिसा ने मेरे बारे में सिर्फ और सिर्फ अच्छा बोला है. अचानक एक रात में क्या हो गया. हम सनातनी लोग हैं. हम जिहादी नहीं हैं, जो बहन कहने के बाद उनको भगा ले जाएं. ये हमारे कल्चर में शोभा नहीं देता है.
जब से मेरी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, मेरे खिलाफ जॉइंट ऑपरेशन चल रहा है. मोनालिसा वही बातें बोल रही है, जिन लोगों ने एक साल पहले मेरे खिलाफ षड़यंत्र रचा था. वो ऐसा है, वैसा है... उसके पास दुनियाभर की चीजें नहीं हैं. जितनी गिरावट की हद हो सकती है. वहां तक जाकर लोग बोल रहे हैं.
जान को है खतरा
सनोज मिश्रा ने कहा कि मेरे साथ किसी तरह की घटना को अंजाम दिया जा सकता है. मोनालिसा को मेरे खिलाफ भड़काया जा रहा है. आने वाले वक्त में मेरे और मेरे परिवार के साथ बड़ी र्दुघटना हो सकती है. ये बात मैं आप तक पहुंचाने के लिए वीडियो बना रहा हूं. मैं आपसे कहना चाहूंगा कि लव जिहाद और धर्मांतरण की लड़ाई रूकनी नहीं चाहिए. कल मुझे कुछ हो जाए, तो मेरे परिवार को आपका सपोर्ट चाहिए होगा.
मैं बूढ़ी मां हैं, जो बीमार रहती हैं. मैं एक डायरेक्टर और समाजिक कार्यकर्ता होने के साथ किसी का पति हूं, किसी का बेटा हूं और किसी का पिता भी हूं.
सनोज मिश्रा ने कहा कि मोनालिसा की शादी को केरल में सिर्फ इसलिए प्रमोट किया जा रहा है, ताकि ये दिखाया जा सके कि हिंदू-मुस्लिम की शादी सक्सेफुल रहती हैं. और भी लड़कियां ऐसा करने के लिए प्रेरित हों. सनोज मिश्रा ने कहा कि हो सकता है कि ये उनका अंतिम वीडियो हो.
aajtak.in