मणिपुरी फिल्म 'बूंग' ने रचा इतिहास, जीता BAFTA अवॉर्ड, जानें कब और कहां देख सकते हैं?

इस पिक्चर ने भारत के साथ-साथ ग्लोबल ऑडियंस पर भी असर डाला है. हालांकि क्रिटिक्स को खुश करने और सितंबर 2025 में लिमिटेड थिएटरों में रिलीज होने के बावजूद कई भारतीय दर्शक इसे देखने में नाकाम रहे हैं. ऐसे में अब बात कर रहे हैं कि ये पिक्चर कहां देखी जा सकती है.

Advertisement
कहां फिल्म सकते हैं BAFTA विनर फिल्म बूंग (Photo: ITG) कहां फिल्म सकते हैं BAFTA विनर फिल्म बूंग (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:54 AM IST

मणिपुरी फिल्म 'बूंग' ने BAFTA अवॉर्ड्स में बेस्ट चिल्ड्रनन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है. ये पहली भारतीय पिक्चर है, जिसे बाफ्टा यानी ब्रिटिश अकैडमी फिल्म अवॉर्ड्स से नवाजा गया है. 79वें बाफ्टा अवॉर्ड्स सेरेमनी में कई फिल्मों ने बड़ी जीत हासिल की. यहां 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने 6 अवॉर्ड्स अपने नाम किए. मगर 'बूंग' की जीत का मंजर अलग ही था.

Advertisement

बूंग ने रचा इतिहास

इस पिक्चर ने भारत के साथ-साथ ग्लोबल ऑडियंस पर भी असर डाला है. हालांकि क्रिटिक्स को खुश करने और सितंबर 2025 में लिमिटेड थिएटरों में रिलीज होने के बावजूद कई भारतीय दर्शक इसे देखने में नाकाम रहे हैं. डायरेक्टर लक्ष्मीप्रिया देवी के निर्देशन में बनी 'बूंग' को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने अपने प्रोडक्शन बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंत तले प्रोड्यूस किया है. 'बूंग' को मिले बाफ्टा अवॉर्ड को रिसीव करने के लिए भारतीय फिल्म प्रोड्यूसर Alan McAlex स्टेज पर पहुंचे थे. इसके अलावा फरहान और रितेश भी उनके साथ स्टेज पर ही थे.

कहां देख सकते हैं बूंग?

मणिपुरी भाषी सिनेमा के लिए 'बूंग' ने माइलस्टोन स्थापित कर दिया है. ऐसे में सभी का इसे देखना बेहद जरूरी हो गया है. अगर आप भी इस पिक्चर को देखना चाहते हैं तो बता दें कि ये आपको नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो या जियो हॉटस्टार पर नहीं मिलेगी. ये खास और बेहतरीन फिल्म शुरुआत में MUBI ऐप पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध थी. हालांकि अब दुर्भाग्य से ऐसा नहीं है. अब ये किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए उपलब्ध नहीं है, जिसका मतलब है कि इंडियन व्यूअर्स को इसके लिए इंतजार करना होगा.

Advertisement

'बूंग' ने 2024 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर के वक्त सबका ध्यान खींचा था. इसके बाद MAMI यानी मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2024 और वारसॉ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में इसे जबरदस्त सराहना मिली. इसे इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2025 में भी स्क्रीन किया गया था. फिर ये सितंबर 2025 को थिएटर में रिलीज हुई.

फिल्म 'बूंग' को रिलीज के बाद वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला था. इसी के जरिए पिक्चर ने दर्शकों के बीच अच्छी पकड़ बनाई और उनसे तारीफें बटोरीं. दर्शकों को इसकी स्टोरीटेलिंग और एक्टर्स की परफॉरमेंस पसंद आई. तीन प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी ये पिक्चर मणिपुर से जुड़ी सोशल और पॉलिटिकल थीम को एक्सप्लोर करती है. 'बूंग' की जीत को फरहान अख्तर ने 'सपने देखने वालों की जीत' बताया था. डायरेक्टर शेखर कपूर ने फिल्म की टीम को उनकी बड़ी जीत और इतिहास में जगह बनाने के लिए बधाई भी दी थी.

क्या है बूंग की कहानी?

'बूंग' में मणिपुर के एक छोटे से गांव को दिखाया गया है, जहां बूंग नाम का एक छोटा लड़का रहता है. इस रोल को न्यूकमर चाइल्ड एक्टर गुगुन किपगेन ने निभाया है. बूंग अपनी मां (बाला हिजाम) को एक बड़ा सरप्राइज गिफ्ट देना चाहता है. उसका बड़ा प्लान क्या है? अपने खोए हुए पिता को ढूंढना और वापस घर लेकर आना ताकि उसका परिवार फिर से एक हो सके. उसके साथ है उसका दोस्त राजू (Angom Sanamatum) लेकिन बूंग की मासूमियत को असल जिंदगी की बुराइयों और सच्चाई का सामना करना पड़ता है. ये फिल्म इमोशनल होने के साथ-साथ आपको गहराई से हिट भी करती है. लेकिन हंसाती भी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement